खाकी को मिले 70 नए सिपाही, देवबंद थाना क्षेत्र मे अपराध पर नकेल डालने के लिए अहम क़दम
- एसपी देहात ने दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ, नए आरक्षियों को जल्द ही देवबंद के विभिन्न थानों और चौकियों में तैनात किया जाएगा
देवबंद। उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यकुशलता और जनसेवा के संकल्प को मजबूती देते हुए देवबंद क्षेत्र को 70 नए आरक्षियों (कांस्टेबलों) की सौगात मिली है इन नए रंगरूटों के आगमन से न केवल स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ होगी बल्कि आगामी त्योहारों और प्रशासनिक कार्यों में भी पुलिस बल को नई ऊर्जा मिलेगी।
काम के लालच में बंधक बने बाहरी मजदूर, पेट की आग और बेड़ियों का पहरा
पुलिस लाइन और स्थानीय प्रशिक्षण केंद्रों से अपनी ट्रेनिंग पूरी कर आए इन 70 जवानों के लिए आयोजित विशेष समारोह में एसपी देहात मयंक पाठक मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे उन्होंने सभी नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई समारोह के दौरान एसपी देहात ने जवानों को संबोधित करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस की वर्दी केवल एक सरकारी नौकरी नहीं है बल्कि यह आम जनता के प्रति अटूट विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक है फरियादियों के साथ विनम्र व्यवहार और अपराधियों के प्रति सख्त रुख अपनाने के 'यूपी पुलिस' के मूल मंत्र को दोहराया गया।
स्वच्छ भारत के नारों के बीच कचरे के ढेर में तब्दील हुआ ऐतिहासिक शहर
देवबंद में इतनी बड़ी संख्या में नए बल की तैनाती जिला प्रशासन और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की दूरदर्शी सोच का परिणाम मानी जा रही है देवबंद जैसे ऐतिहासिक और संवेदनशील क्षेत्र में 70 नए 'खाकी के पहरेदारों' की तैनाती से गश्त (पेट्रोलिंग) और कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।
देवबंद में आसमान से बरसी आग 43°C पहुंचा पारा
जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के समन्वय की सराहना की जा रही है जिन्होंने समय रहते रिक्त पदों को भरने और नई तैनाती सुनिश्चित करने में सक्रियता दिखाई स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन के इस कदम का स्वागत किया है उनका मानना है कि नए जवानों की उपस्थिति से शरारती तत्वों में भय व्याप्त होगा और महिलाएं एवं व्यापारी स्वयं को अधिक सुरक्षित महसूस करेंगे।
रिपोर्ट - दीन रज़ा



