सहारनपुर में 'ऑपरेशन सवेरा' की बड़ी कामयाबी 1.20 करोड़ की स्मैक के साथ महिला समेत 3 तस्कर गिरफ्तार

सहारनपुर में 'ऑपरेशन सवेरा' की बड़ी कामयाबी 1.20 करोड़ की स्मैक के साथ महिला समेत 3 तस्कर गिरफ्तार

  • गत्ता फैक्ट्री के खंडहर में चल रहा था नशे का काला कारोबार, पुलिस ने दबोचा हिस्ट्रीशीटर नौशाद
  • सहारनपुर पुलिस के हत्थे चढ़े 3 ड्रग पैडलर 590 ग्राम स्मैक बरामद, मोबाइलों से खुलेंगे सप्लाई नेटवर्क के राज

सहारनपुर। पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 1 करोड़ 20 लाख रुपये कीमत की 590 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। बुधवार को सीओ शशि प्रकाश शर्मा को मुखबिर से नशे की तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद नानौता पुलिस ने बुधवार दोपहर करीब 3 बजे रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक गत्ता फैक्ट्री के खंडहर में छापेमारी की। इसी खंडहर से पुलिस ने दबिश देकर तीनों संदिग्धों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

मस्जिद वैध थी या नहीं? और उसे गिराने की प्रक्रिया सही थी या नहीं? दो सवाल, और प्रोपेगेंडा

 नानौता थाने के इस हिस्ट्रीशीटर के पास से 270 ग्राम स्मैक मिली है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इस पर हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और गैंग से जुड़ी धाराओं में करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं कुतुबशेर निवासी इस महिला तस्कर के पास से 260 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। इसके खिलाफ भी पहले कुतुबशेर थाने में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हो चुका है  कलीम इसके पास से 60 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। इन आरोपियों के पास से 2 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। 

देवबंद नगर पालिका के विकास दावों पर सवाल, बोर्ड बैठक के प्रस्ताव धरातल पर कब उतरेंगे?

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नानौता थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर ली है। अब पुलिस का फोकस केवल इन तीन आरोपियों तक सीमित नहीं है, बल्कि इस बड़ी मात्रा में बरामद स्मैक के सोर्स और डिलीवरी पॉइंट का पता लगाने पर है। जब्त किए गए मोबाइल फोनों की जांच कर तस्करों के आगे-पीछे के संपर्कों को खंगाला जाएगा ताकि पूरे सप्लाई नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके। पुलिस ने साफ किया है कि नशे के खिलाफ चलाया जा रहा 'ऑपरेशन सवेरा' आगे भी पूरी सख्ती से जारी रहेगा।

Deen Raza

DRD NEWS 24 देवबंद (सहारनपुर) का एक स्वतंत्र न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष पत्रकारिता, जनहित के मुद्दों और स्थानीय खबरों को प्राथमिकता देता है।"

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने