स्प्रिंग डेल में नेतृत्व की नई पौध को मिली जिम्मेदारी, इन्वेस्टिचर समारोह में दिखा अनुशासन और आत्मविश्वास

स्प्रिंग डेल में नेतृत्व की नई पौध को मिली जिम्मेदारी, इन्वेस्टिचर समारोह में दिखा अनुशासन और आत्मविश्वास

  • पद के साथ जिम्मेदारी का संकल्प, स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल में नई छात्र परिषद का भव्य इन्वेस्टिचर समारोह
  • चुनाव से शपथ तक... स्प्रिंग डेल के छात्र नेताओं ने संभाली कमान, स्कूल ने दिया नेतृत्व का नया मंच

देवबंद। स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल में इन्वेस्टिचर समारोह 2026-27 का आयोजन उत्साह, गरिमा और अनुशासन के वातावरण में किया गया। विद्यालय में आयोजित इस समारोह में हाल ही में संपन्न हुए Student Council Elections 2026-27 के बाद नवनिर्वाचित सीनियर एवं जूनियर स्टूडेंट काउंसिल के साथ विभिन्न छात्र समितियों के पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में केवल नेतृत्व क्षमता विकसित करना ही नहीं, बल्कि उनमें जिम्मेदारी, सेवा भावना, आत्मविश्वास, टीम भावना और अनुशासन जैसे गुणों को मजबूत करना रहा। विद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि किसी पद पर होना सम्मान के साथ-साथ अपने विद्यालय और साथियों के प्रति जिम्मेदारी निभाने का अवसर भी है।

देवबंद का ईदगाह मार्ग तालाब में तब्दील कुंभकर्णी नींद में नगर पालिका, गंदे पानी में डूबने को मजबूर शहर का भविष्य

कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन फैजान सिद्दीकी, को अहमद फैजान सिद्दीकी, मेंटरिंग एवं मार्गदर्शन से जुड़े मजीद खान, प्रधानाचार्य श्रीमती शाहीन तथा वाइस-प्रिंसिपल महमूद सहित विद्यालय परिवार की गरिमामयी उपस्थिति रही सीनियर स्टूडेंट काउंसिल में Student Council President अब्दुल्लाह साद सिद्दीकी को जिम्मेदारी दी गई। Head Boy अशफाक मोहम्मद और Head Girl जायना शराफत अली चुने गए, जबकि Vice Head Boy अब्दुर रहमान सलमानी तथा Vice Head Girl आदिलिया कौसर को जिम्मेदारी सौंपी गई।

विद्यालय की खेल गतिविधियों को नेतृत्व देने के लिए Sports Captain (Boys) मोहम्मद हुसैन और Sports Captain (Girls) साफिया उस्मानी चुने गए। वहीं हाउस लीडरशिप में भी विभिन्न विद्यार्थियों को कैप्टन और वाइस कैप्टन की जिम्मेदारी दी गई। स्प्रिंग डेल की विशेषता रही कि नेतृत्व की जिम्मेदारी केवल वरिष्ठ विद्यार्थियों तक सीमित नहीं रखी गई, बल्कि जूनियर स्टूडेंट काउंसिल के विद्यार्थियों को भी अपनी नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर दिया गया। जूनियर काउंसिल में Head Boy अब्दुल्लाह परवेज आसिफ एवं Head Girl मरियम सारा नौशाद को जिम्मेदारी मिली। Vice Head Boy हुसैन सादिक सिद्दीकी और Vice Head Girl नाज गुल भी नई टीम का हिस्सा बनाए गए। इसके साथ ही जूनियर वर्ग में स्पोर्ट्स लीडरशिप और अलग-अलग हाउस की जिम्मेदारियां भी विद्यार्थियों को सौंपी गईं।

देवबंद में दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी, पुलिस प्रेस नोट में सामने आया 2015 से दर्ज मुकदमों का लंबा इतिहास

समारोह में विद्यालय की शैक्षणिक सोच की झलक भी दिखाई दी। विद्यालय की ओर से विभिन्न गतिविधियों के लिए English Literary Committee, Hindi Literary Committee, Urdu Literary Committee, Cultural Committee और Discipline Committee का गठन किया गया है। इन समितियों के माध्यम से विद्यार्थियों को साहित्य, भाषा, संस्कृति, अनुशासन और रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का अवसर मिलेगा। इससे विद्यार्थियों में मंच पर अपनी बात रखने, टीम के साथ काम करने और जिम्मेदारी निभाने जैसे व्यावहारिक गुण विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है।

विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए आत्मविश्वासी, जिम्मेदार और नेतृत्व करने में सक्षम व्यक्तित्व के रूप में तैयार करना भी जरूरी है। समारोह में नव-निर्वाचित छात्र नेताओं को उनके पद के अनुरूप बैज एवं शपथ दिलाई गई। विद्यालय प्रबंधन ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे विद्यालय की गरिमा, अनुशासन और सकारात्मक वातावरण को बनाए रखने तथा अपने साथियों के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करने का आह्वान किया।

देवबंद क्षेत्र में बारिश बनी आफत भरभराकर गिरा विधवा का मकान, बाल-बाल बचा पूरा परिवार

इन्वेस्टिचर समारोह ने यह संदेश दिया कि आज के ये विद्यार्थी ही कल समाज और देश के नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालेंगे। स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल द्वारा विद्यार्थियों को छोटी उम्र से ही नेतृत्व और जिम्मेदारी का अवसर देना उनके सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा सकता है। कार्यक्रम का समापन “साथ मिलकर नेतृत्व करें, साथ मिलकर सफलता प्राप्त करें” के प्रेरणादायी संदेश के साथ हुआ।

रिपोर्ट - दीन रज़ा 

Deen Raza

DRD NEWS 24 देवबंद (सहारनपुर) का एक स्वतंत्र न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष पत्रकारिता, जनहित के मुद्दों और स्थानीय खबरों को प्राथमिकता देता है।"

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने