देवबंद का ईदगाह मार्ग तालाब में तब्दील कुंभकर्णी नींद में नगर पालिका, गंदे पानी में डूबने को मजबूर शहर का भविष्य

देवबंद का ईदगाह मार्ग तालाब में तब्दील कुंभकर्णी नींद में नगर पालिका, गंदे पानी में डूबने को मजबूर शहर का भविष्य

  • सिस्टम की नाकामी और बेबस जनता, स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़, रोजमर्रा का जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त
  • ​नगर पालिका की बेशर्मी का खामियाजा भुगत रहे छात्र छात्राएं सड़े हुए पानी के बीच से गुजर रहा है नवाज गर्ल्स और इस्लामिया डिग्री कॉलेज का भविष्य

देवबंद। हर साल की तरह इस साल भी चंद घंटों की बारिश ने देवबंद नगर पालिका परिषद के विकास के खोखले दावों की पोल खोल कर रख दी है। देवबंद का सबसे प्रमुख और व्यस्त ईदगाह रोड एक बार फिर भयानक जलभराव का शिकार है, लेकिन वातानुकूलित कमरों में बैठे प्रशासनिक अधिकारियों को जनता की यह पीड़ा दिखाई नहीं दे रही है। असगरीया मदरसे से लेकर ख़ानक़ाह तक फैला यह गंदा पानी सिर्फ एक जलभराव नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम के मुंह पर एक करारा तमाचा है। 

नौकरी का झांसा देकर शोषण के आरोप में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बताया पुराना आपराधिक इतिहास

लगातार सामने आते विजुअल्स गवाही दे रहे हैं कि सड़क पूरी तरह से जलमग्न हो चुकी है। लोग अपनी जान जोखिम में डालकर घुटनों तक भरे दूषित पानी के बीच से वाहन निकालने और पैदल चलने को मजबूर हैं या मजबूर कर दिए गए हैं इस बदहाली का सबसे बड़ा खामियाजा मासूम छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है। नवाज गर्ल्स की छात्राएं व शिक्षिकाएं हों, या इस्लामिया डिग्री कॉलेज के छात्र, सभी को हर दिन इस सड़ांध मारते और बीमारियों से भरे पानी को पार करके शिक्षा हासिल करने जाना पड़ रहा है। क्या नगर पालिका प्रशासन बच्चों को महामारी परोसना चाहता है ?

प्रशासनिक चौखट पर पहुंचा ठग ऑफ़ देवबंद का चंदा सिंडिकेट SDM और CO से FIR व गिरफ्तारी की मांग

इस मुख्य मार्ग की हालत इतनी दयनीय हो चुकी है कि राहगीरों का निकलना मुहाल है। हजारों लोगों का रोजाना का काम बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और आम जनता के भीतर भारी आक्रोश पनप रहा है। सालों से चल रहा है बेशर्मी का खेल: यह कोई नई समस्या नहीं है। बीते कई सालों से स्थानीय लोग लगातार इसकी शिकायत कर रहे हैं। इसके बावजूद नगर पालिका ने इस विकराल होती समस्या से निपटने के लिए आज तक एक भी प्रभावी कदम नहीं उठाया है।

देवबंद क्षेत्र में बारिश बनी आफत भरभराकर गिरा विधवा का मकान, बाल-बाल बचा पूरा परिवार

नगर पालिका की यह घोर लापरवाही अब बर्दाश्त की सभी हदें पार कर चुकी है। क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे या बच्चों में भयंकर संक्रामक बीमारी फैलने का इंतज़ार कर रहा है? अगर ईदगाह रोड की इस दयनीय जलभराव की समस्या का तुरंत कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया, तो वह दिन दूर नहीं जब परेशान राहगीर और स्थानीय लोग सड़कों पर उतरकर नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

रिपोर्ट - दीन रज़ा 

Deen Raza

DRD NEWS 24 देवबंद (सहारनपुर) का एक स्वतंत्र न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष पत्रकारिता, जनहित के मुद्दों और स्थानीय खबरों को प्राथमिकता देता है।"

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने