देवबंद ईदगाह विवाद वक़्फ़ कमेटी ने खोला मोर्चा, कोतवाली प्रभारी से 40 लाख के चंदे और अवैध कब्जे पर मांगी सख्त कार्रवाई!

वक़्फ़ ईदगाह कमेटी पहुंची कोतवाली, 'ताले तोड़कर 40 लाख का चंदा वसूलने' के आरोप में साईम सिद्दीकी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग!

  • देवबंद में आस्था के नाम पर 40 लाख की वसूली? वक़्फ़ ईदगाह कमेटी के सचिव ने पुलिस को दी तहरीर—कहा, 'ईदगाह से बाहर निकालो और पाई-पाई का हिसाब लो!'
  •  नूरा कुश्ती का सच या आर-पार की जंग? ईदगाह कमेटी ने तोड़ी चुप्पी, 'ठग ऑफ देवबंद' पर ताले तोड़ने, ब्लैकमेलिंग और अवैध निर्माण का लगाया गंभीर आरोप!

देवबंद । देवबंद की ऐतिहासिक और मुकद्दस ईदगाह पर चल रहे कथित सौंदर्यीकरण और चंदा वसूली के खेल में अब सबसे बड़ा और नाटकीय मोड़ आ गया है। अब तक सोशल मीडिया पर चल रही 'नूरा कुश्ती' की चर्चाओं के बीच वक़्फ़ ईदगाह कमेटी, देवबंद ने सीधे पुलिस की चौखट पर दस्तक देकर मामले को कानूनी कटघरे में खड़ा कर दिया है। वक़्फ़ ईदगाह कमेटी के सचिव मोहम्मद अनस सिद्दीकी ने देवबंद कोतवाली प्रभारी को शिकायती पत्र सौंपते हुए मोहल्ला महल निवासी साईम सिद्दीकी के खिलाफ गंभीर कानूनी धाराओं में कार्रवाई करने और उसे तत्काल ईदगाह परिसर से बाहर करने की मांग की है।

सगे भाई का घर हड़पने वाले 'हाजी जी' और संगीन धाराओं के आरोपी करेंगे ईदगाह का विकास?

शिकायत पत्र में सीधे तौर पर आरोप लगाया गया है कि एक आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति गत 26 अप्रैल 2026 से ईदगाह देवबंद के ताले तोड़कर, ईदगाह कमेटी की बिना किसी अनुमति के जबरन ईदगाह के अंदर घुसा बैठा है और मुकद्दस वक़्फ़ संपत्ति को अपनी जागीर की तरह इस्तेमाल कर रहा है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि ईदगाह के सौंदर्यीकरण के नाम पर आम जनता और नगरवासियों की धार्मिक भावनाओं का दोहन कर 40 लाख रुपये से अधिक की भारी-भरकम राशि चंदे के रूप में वसूली जा चुकी है। यह वही सवाल है जो लगातार उठ रहा था कि जब लाखों रुपये का चंदा लिया गया, तो उसका पारदर्शी हिसाब-किताब कहाँ है?

देवबंद का ईदगाह मार्ग तालाब में तब्दील कुंभकर्णी नींद में नगर पालिका, गंदे पानी में डूबने को मजबूर शहर का भविष्य

कमेटी ने अपनी तहरीर में स्पष्ट कर दिया है कि स्थानीय प्रशासन और सुन्नी वक़्फ़ बोर्ड की वैधानिक अनुमति के बगैर ही ईदगाह परिसर में मिट्टी भराव और इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का काम किया जा रहा है, जो सीधे-सीधे वक़्फ़ कानून का उल्लंघन है शिकायती पत्र के अनुसार, उक्त व्यक्ति कई बार जेल जा चुका है। वह वर्षों से सड़क की मरम्मत, पुलिया सुधार और अब कई महीनों से 'ईदगाह देवबंद' के नाम पर जनता से लाखों रुपये चंदे के रूप में ऐंठता आ रहा है।

​चंदा गैंग के सरगने को ईदगाह वक़्फ़ संपत्ति को खुर्द-बुर्द करने का अधिकार किसने दिया है? आगामी 6 वर्षों के लिए ईदगाह की फसल क्रय करने का अधिकार कौन सा कानून देता है?

शिकायत में यह भी उजागर किया गया है कि आरोपी आए दिन नगर के प्रतिष्ठित व्यक्तियों और विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संस्थानों के विरुद्ध भ्रामक वीडियो बनाकर फेसबुक और सोशल मीडिया पर वायरल करता है, जिसका मुख्य उद्देश्य नगर के गणमान्यों की छवि धूमिल करना और उन्हें ब्लैकमेल करना है। वक़्फ़ ईदगाह कमेटी देवबंद ने कोतवाली पुलिस से स्पष्ट मांग की है कि आरोपी के विरुद्ध तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उसे तुरंत ऐतिहासिक ईदगाह परिसर से बाहर निकाला जाए। अवैध तरीके से आम जनता से वसूले गए पूरे चंदे (40 लाख+) का आधिकारिक विवरण व हिसाब मांगा जाए और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए।

देवबंद में 'राशन माफिया' और आपूर्ति विभाग का गठजोड़, गरीबों के निवाले पर डकैती!

इस आधिकारिक शिकायती पत्र के सामने आने के बाद अब गेंद पूरी तरह स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के पाले में है। क्या पुलिस वक़्फ़ संपत्ति पर जबरन ताले तोड़ने, बिना अनुमति निर्माण करने और लाखों के चंदे की वसूली के इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ठोस कार्रवाई करेगी, या फिर कौम की अमानत यूं ही विवादों और व्यक्तिगत स्वार्थों की भेंट चढ़ती रहेगी? जनता अब प्रशासन के एक्शन का इंतजार कर रही है।

रिपोर्ट - दीन रज़ा 

Deen Raza

DRD NEWS 24 देवबंद (सहारनपुर) का एक स्वतंत्र न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष पत्रकारिता, जनहित के मुद्दों और स्थानीय खबरों को प्राथमिकता देता है।"

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने