मुख्यमंत्री के आगमन से पहले सूचना तंत्र फेल?
- भाजपा नगर मंडल ने संभाला 'जिला सूचना अधिकारी' का जिम्मा!
देवबंद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवबंद आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियों के बीच एक अजीबोगरीब स्थिति देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा और प्रोटोकॉल से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाएं, जो आमतौर पर जिला सूचना कार्यालय (DIO) द्वारा आधिकारिक तौर पर जारी की जानी चाहिए, वे अब सत्ताधारी दल के व्हाट्सएप ग्रुपों और सोशल मीडिया हैंडल्स से प्रसारित हो रही हैं।
देवबंद पुलिस को मिली बड़ी सफलता : चोरी की घटना का खुलासा, दो शातिर चोर जेवरात और नकदी के साथ गिरफ्तार
हैरानी की बात यह है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए पत्रकारों को प्रेस कार्ड जारी करने या मीडिया कवरेज की आधिकारिक व्यवस्था करने के बजाय, भाजपा नगर मंडल देवबंद द्वारा व्हाट्सएप पर आवश्यक सूचना जारी की जा रही है इस मैसेज में न केवल समय और स्थान की जानकारी दी गई है बल्कि पत्रकारों को 'प्रेस गैलरी' में स्थान सुनिश्चित करने का निर्देश भी पार्टी स्तर से ही दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कल देवबंद दौरा
स्थानीय पत्रकारों के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि क्या अब देवबंद में जिला सूचना अधिकारी का कार्यभार भाजपा के पदाधिकारियों ने संभाल लिया है? मुख्यमंत्री जैसे VVIP के कार्यक्रम में सुरक्षा के लिहाज से प्रेस कार्ड प्रशासन जारी करता है तो क्या भाजपा के इस 'आमंत्रण' को ही प्रेस पास माना जाए? यदि प्रशासन ने कार्ड जारी किए हैं तो उसकी जानकारी पत्रकारों तक आधिकारिक माध्यम से क्यों नहीं पहुँची है?
देवबंद में 'राशन माफिया' और आपूर्ति विभाग का गठजोड़, गरीबों के निवाले पर डकैती!
भाजपा नगर मंडल द्वारा जारी संदेश में पत्रकारों से "भव्यता प्रदान करने और अग्रिम पंक्ति में बैठने की अपील की गई है जानकारों का कहना है कि सूचना विभाग की इस सुस्ती और पार्टी की अति-सक्रियता ने प्रशासनिक प्रोटोकॉल को हाशिए पर धकेल दिया है अब देखना यह होगा कि सिल्वर पैराडाइस के पास होने वाले इस कार्यक्रम में क्या पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां भाजपा के इस 'व्हाट्सएप आमंत्रण' को मान्यता देती हैं या सूचना विभाग अपनी नींद से जागकर पत्रकारों के लिए कोई ठोस व्यवस्था सुनिश्चित करता है।
रिपोर्ट - दीन रज़ा




