मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कल देवबंद दौरा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कल देवबंद दौरा

  • करोड़ों की सौगात और अभेद्य सुरक्षा के बीच सजेगा मंच
  • आज रात 12:00 बजे (6 मई) से कल शाम 5:00 बजे (7 मई) तक भारी रूट डायवर्जन लागू

​देवबंद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल, 7 मई 2026 को सहारनपुर के देवबंद में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव (मिशन 2027) की तैयारियों और क्षेत्र के विकास को धार देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री का यह दौरा अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रशासन ने सुरक्षा से लेकर रूट डायवर्जन तक की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

अतिक्रमण ही नही ख़ानक़ाह पुलिस चौकी क्षेत्र मे लाखों रूपय का जुआ सट्टा भी होता है

​सूत्रों और प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री इस दौरे के दौरान सहारनपुर जनपद को विकास योजनाओं की बड़ी 'सौगात' देंगे सीएम योगी जनपद की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसमें मुख्य रूप से सड़कों का सुदृढ़ीकरण, बुनियादी ढांचा और जन कल्याणकारी योजनाएं शामिल हैं। जनसभा के माध्यम से मुख्यमंत्री सरकार की उपलब्धियों को गिनाएंगे और क्षेत्र के लिए नई घोषणाएं भी कर सकते हैं कार्यक्रम के लिए सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर स्थित 'सिल्वर पैराडाइज' के पास विशाल वाटरप्रूफ पंडाल और हेलीपैड तैयार किया गया है

खेत के बीच से जबरन रास्ता निकालने का विरोध करने पर किसान को बेरहमी से पीटा

​प्रशासन ने यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए आज रात 12:00 बजे (6 मई) से कल शाम 5:00 बजे (7 मई) तक भारी रूट डायवर्जन लागू किया है ​सहारनपुर से मुजफ्फरनगर जाने वाले सभी भारी वाहन सहारनपुर -> गागलहेड़ी -> बड़कला फ्लाई ओवर (छुटमलपुर) -> भगवानपुर -> रुड़की होते हुए मुजफ्फरनगर जाएंगे। वापसी भी इसी मार्ग से होगी।

​सहारनपुर से देवबंद होते हुए जाने वाले हल्के वाहन देवबंद -> बरला तिराहा -> बरला होते हुए छपार से मुजफ्फरनगर निकलेंगे ​मुजफ्फरनगर से आने वाले हल्के वाहन रोहाणा टोल -> ग्राम घलौली -> ग्राम रणखण्डी मार्ग -> गुनारसी -> शुगर मिल (नूरपुर) चौराहा -> भायला फाटक -> कासिमपुर -> जामिया तिबिया कॉलेज होते हुए सहारनपुर पहुंचेंगे एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस वाहन और कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले वाहनों को डायवर्जन से मुक्त रखा गया है।

देवबंद में 'राशन माफिया' और आपूर्ति विभाग का गठजोड़, गरीबों के निवाले पर डकैती!

​सहारनपुर डीएम और एसएसपी ने कार्यक्रम स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है ​मुख्यमंत्री का यह दौरा न केवल विकास की दृष्टि से बल्कि पश्चिम यूपी के राजनीतिक समीकरणों को साधने के लिहाज से भी काफी अहम है।

रिपोर्ट - दीन रज़ा










Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने