देवबंद पुलिस को मिली बड़ी सफलता : चोरी की घटना का खुलासा, दो शातिर चोर जेवरात और नकदी के साथ गिरफ्तार

देवबंद पुलिस को मिली बड़ी सफलता : चोरी की घटना का खुलासा, दो शातिर चोर जेवरात और नकदी के साथ गिरफ्तार

  • पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 268/2026 धारा 305(a) BNS के तहत केस दर्ज कर दो को भेजा जेल, 
  • नगर मे चर्चा का विषय बना था रौशन क्लोनी की चोरी का मामाला, स्थानीय निवासियों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है
  • पुलिस प्रशासन द्वारा 72 घंटे के भीतर चोरी की घटना का खुलासा करने पर पीड़िता ने ख़ानक़ाह चौकी प्रभारी निरीक्षक सुभाष चन्द को किया धन्यवाद

देवबंद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने रोशन कॉलोनी में हुई चोरी की घटना का मात्र 72 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से भारी मात्रा में सोने-चाँदी के जेवरात और नकदी बरामद हुई है।

​क्या था मामला?

​बीती 21 अप्रैल 2026 को रोशन कॉलोनी निवासी श्रीमती आसमा पत्नी नईम ने थाना देवबंद में तहरीर दी थी कि उनके घर से अज्ञात चोरों ने सोने-चाँदी के गहने और 50,000 रुपये की नकदी चोरी कर ली है। इस शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 268/2026 धारा 305(a) BNS के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।

देवबंद नगर की हर गली मुहल्ले मे सूखे नशे की भरमार, क्य़ा कभी हो पाएगा नशा मुक्त देवबंद

​पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

​एसपी ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी देवबंद के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक श्री रोजन्त त्यागी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई आरा मशीनों पर पैनी नज़र

​शाहनजर उर्फ जनरेटर पुत्र वसीम निवासी: रोशन कॉलोनी, देवबंद ​सुऐब पुत्र नौशाद उर्फ मक्खी निवासी: सय्यैद कॉलोनी, देवबंद ​पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया माल बरामद कर मामले में धारा 317(2) BNS की वृद्धि की है।

​बरामदगी का विवरण

​पीली धातु (सोना): 01 अंगूठी, 01 नाक की लौंग, 01 ब्रसलेट, 01 जोड़ी बच्चों के कान के बुंदे, 01 गले का सेट। ​सफेद धातु (चाँदी): 01 गले की माला, 01 जोड़ी पायल, 01 अंगूठी, 01 जोड़ी बिछुए (तीन सेट), 01 नग वाली अंगूठी। ​नकदी: कुल 8,500/- रुपये नगद।

जनपद में 415 स्कूली वाहनों को नोटिस, मानकों पर खरे नहीं उतरे वाहन; 156 की फिटनेस रद्द

​अपराधिक इतिहास

​गिरफ्तार अभियुक्त शाहनजर उर्फ जनरेटर शातिर किस्म का अपराधी है, जिस पर पहले भी थाना नांगल में आर्म्स एक्ट (शस्त्र अधिनियम) के तहत मामला दर्ज है। वहीं, सुऐब के खिलाफ भी इस चोरी की घटना का मामला दर्ज किया गया है।

​पुलिस टीम मे शामिल 

​उ0नि0 सुभाष चन्द (थाना देवबंद)

​हे0का0 जुगेन्द्र मलिक

​हे0का0 अनिल कुमार

​का0 ब्रिजेश कुमार

​पुलिस प्रशासन का कहना है कि अभियुक्तों को कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

रिपोर्ट - दीन रज़ा

देवबंद में लगातार जारी है मौत का खेल; थोड़ी देर का हंगामा, फिर सन्नाटा

Deen Raza

DRD NEWS 24 देवबंद (सहारनपुर) का एक स्वतंत्र न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष पत्रकारिता, जनहित के मुद्दों और स्थानीय खबरों को प्राथमिकता देता है।"

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने