किसान शांति पूर्वक रखना चाहते हैं अपनी बात, दिल्ली बॉर्डर खोले सरकार: आरिफ मलिक
- सिटी में भी देखने को मिला बंद का असर
सहारनपुर। आज संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 16 फरवरी को भारत बंद का ऐलान किया गया था।
भारत बंद को लेकर आज भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय आवाहन पर ट्रांसपोर्ट नगर सड़क दुधली क्षेत्र में मण्डल सचिव आरिफ मलिक के नेतृत्व में व्यापारियों ने जंगह जंगह अपनी दुकान बंद करके भारत बंद को पूर्ण समर्थन दिया।
इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुवे मंडल सचिव आरिफ मलिक ने कहा की पंजाब और हरियाणा से दिल्ली जा रहे किसान अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से रखना चाहते हैं उन पर आंसू गैस के गोले सैकड़ों की तादाद में फेंके गए ड्रोन से हमला किया गया लाठी चार्ज किया गया और उनको रोकने की कोसिस की गई। इसीलिए आज संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद का ऐलान किया गया हैं जिसमे सड़क दुधली के मजदूर, व्यापारियों, किसानों ने आज कार्य का बहिष्कार करते हुए अपने अपने स्थानों दुकानो को बंद कर भाकियू को समर्थन किया।
आरिफ मलिक ने बताया कि सरकार से हमारी मुख्य मांगे है की एमएसपी गारंटी कानून, स्वामीनाथन रिपोर्ट के आधार पर फसलो का मुआवजा, मुफ्त बिजली, पानी, खेतो में आवारा पशु पर जल्द से जल्द सरकार फेसला ले अन्यथा प्रदेश भर के किसान दिल्ली कुछ करने का काम करेंगे।
किसान नेता उसमान मलिक ने कहा की अगर दिल्ली जा रहे किसानों पर सरकार ऐसे हैं बर्बरता करना बन्द नहीं करती है तो भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में दिल्ली कुच करने का काम किया जायेगा।
इस दौरान वार्ड अध्यक्ष परवेज मलिक, राजीव मोंगरा, वार्ड अध्यक्ष नवाब गंज गफ्फार खान, संजय करसनिया, बुरहान, जावेद मलिक, असरफ, सावेज चौधरी, सलमान, वासिब, अंकित सैनी, तोकीर कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट - दीन रजा / इमरान शेख