मदनी मस्जिद या मस्जिद महल के असली वारिस कोन हैं.. पड़ताल ( किस्त - 04)

बिल्लियों के बंटवारे की लड़ाई मे बंदर कथित मदनी सहाब हैं क्या..?

  1. जनता से ठगी करने वालों पर सहारनपुर पुलिस मुक़दमे लिख सकती है तो गिरफ्तार क्यूं नहीं करती...?
  2. जनता गुल्लक के ठग गिरोह के पूरे गैंग की नज़र नगर पालिका की सत्ता बदलने के बाद मस्जिद महल की करोडों की संपति मासिक इंकम और मस्जिद के चंदा बॉक्स पर लगी हुई थी
  3. जनता गुल्लक की आड़ मे देवबंद तो क्लीन एंड ग्रीन नहीं हो पाया मगर ठगी करने वाले गुल्लक की आड़ मे चोकी से नशे के कारोबारीयों को भी पूरा संरक्षण देते रहे

देवबंद-- सबसे पहले तो ये स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मस्जिद महल या मदनी मस्जिद विवाद मे कोई भी नाम मस्जिद पर लिखा जाए लेकिन जिसका हक़ है नाम भी उसी का लिखा जाना चाहिए मदनी मस्जिद या मस्जिद महल या फ़िर कासिम मस्जिद जो भी है उस पर बाद मे आयेंगे।

बीती ख़बर मे आप ने देवबंद नगर के मशहूर सर्कस के काले कारनामों के बारे जाना है और भी हैं आप वो सब भी जान ही जायेंगे मगर अभी बात करेंगे कि देवबंद को ग्रीन एवं क्लीन करने के बाद जनता गुल्लक के पूरे गिरोह की मस्जिद की संपति और चंदा बॉक्स पर नजरें जम चुकी थी करोड़ी की संपति मे खुद को हिस्सेदार बताना शुरू कर दिया मदनी परिवार पर मामले को निपटाने के लिए अनेकों बार बातचीत का दौर भी चला लेकिन चर्चा है कि ठग गिरोह के सरगनाओं ने 50 लाख की मांग रख दी थी।

जिन समाजसेवियों एवं छुटभैये नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने एवं ख़ुद को पत्रकारिता का बाजीगर कहने वालों को जनता भी अच्छे से जानती है और पूरी ठग ऑफ देवबंद के सारे किरदारों को पहचानती है इस ख़बर मे हम ठग ऑफ देवबंद के सरदार पर लिखे मुक़दमे पर चर्चा करेंगे साथ ही बतायेंगे की सहारनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद गिरफ्तारी की कारवाई क्यूं नहीं की है और अहम ये कि क्या गिरफ़्तारी हो भी पाएगी या नहीं इसका ज़वाब भी तलाश करेंगे।

देवबंद थाने पर FIR संख्या 0557 दिनांक 09/10/2023 को दर्ज हुआ है जिसमें ठग ऑफ देवबंद के सरदार पर भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा-420/467/471/386/323/504/506/ महमूदुर्रहमान की तहरीर पर दर्ज तो कर लिया गया है देवबंद थाना प्रभारी को लिखे शिकायती पत्र में महमूदुर्रहमान पुत्र अतीकुर्रहमान निवासी मोहल्ला खानकाह ने बताया है कि प्रार्थी उत्तर प्रदेश सुन्नी सेन्ट्रल वक़्फ़ बोर्ड मे रजि० मदनी मस्जिद मोहल्ला बडजियाउलह्क देवबंद का पंजीकृत सदस्य है जिसके सचिव ज़हीन अहमद चले आते हैं।

महमूदुर्रहमान ने अपनी तहरीर मे लिखा है कि विपक्षी साईम सिद्दिकी पुत्र माबूद निवासी मोहल्ला महल देवबंद का एक लालची एवं धोखेबाज जालसाज किस्म का व्यक्ति है जो खुद को पत्रकार दर्शा कर सीधे साधे लोगों को लालचवंश अवैध उगाही करता है तथा गैर कानूनी कामों मे लिप्त रेहता है।

प्राथना पत्र में आगे लिखा है कि विपक्षी का कुछ दबंग एवं भू-माफियाओं के साथ भी साज़ है मुल्जिम साईम सिद्दिकी ने अपने साज़ के लोगों के साथ मिलकर षडयंत्र रचकर स्वयं नफा कमाने के लिए उक्त मस्जिद की बाबत गलत तोर से उत्तर प्रदेश सुन्नी सेन्ट्रल बोर्ड से मस्जिद का नाम छुपा कर ग़लत नाम दर्शा कर पूर्व पंजीकृत सोसाईटी की जानकारी होने के बावजूद ग़लत तोर से उक्त मस्जिद की बाबत एक अन्य सोसाईटी वक़्फ़ मस्जिद महल के नाम से धोखाधड़ी व कूटरचना बनाकर पंजीकृत कर ली है।

जिसका उसको कोई अधिकार नहीं है जो उक्त सोसाइटी की आड़ मे मस्जिद की संपत्ति को खुर्द बुर्दू करने की फ़िराक़ मे है जिसके चलते विपक्षी नाजायज़ धमकियां दे रहा है मस्जिद के नाम से बेईमानी से अवैध तरीके से चंदा कर रहा है

शिकायती पत्र मे आगे महमूदुर्रहमान ने बताया है कि उनको जानकारी होने पर उन्होंने उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड लखनऊ द्वारा विपक्षीगण द्वारा बनाई गई उक्त फ़र्जी कमेटी को निरस्त कर दिया गया था जिस कारण विपक्षी साईम सिद्दिकी हमसे रंजिश रखने लगा है प्रार्थी एंव कमेटी के सचिव ज़हीन और अन्य पदाधिकारियों को सोशल मीडिया के माध्यम से धमकियां दे रहा है तथा गालियां व अपशब्द का प्रयोग कर रहा है।

प्राथना पत्र में लिखा है कि 09/10/2023 की घटना है कि शाम के समय 04 बजे उक्त मस्जिद के बाहर विपक्षी साईम सिद्दिकी ने प्रार्थी को जबरन रोककर प्रार्थी से 50 लाख की रुपए की रंगदारी मांगी व रंगदारी ना देने पर जान से मारने झूठे मुक़दमे मे फ़साने की धमकी महमूदुर्रहमान को दी है।  शेष क्रमशः


रोटरी क्लब देवबंद ने 10 कमजोर बालिकाओं को साइकिलें वितरित की

अवैध शराब सहित एक अभियुक्त गिरफतार

थाना देवबन्द पुलिस ने 01 वाहन चोर किया गिरफ्तार कब्ज़े से चोरी की 01 मोटरसाईकिल बरामद

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने