जुमे की नमाज़ के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहारनपुर के आदेशों पर चाक-चौबंद दिखा देवबंद पुलिस प्रशासन
देवबंद एसडीएम अंकुर वर्मा देवबंद सीओ अशोक कुमार सिसोदिया एवं थाना प्रभारी सूबे सिंह ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहारनपुर द्वारा जुम्मे की नमाज को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए कसी कमर
खानकाह चोकी क्षेत्र से समाप्त कर दिया जाएगा नशे का कारोबार देवबंद सीओ अशोक कुमार सिसोदिया
एसडीएम अंकुर वर्मा एवं देवबंद सीओ अशोक कुमार सिसोदिया थाना प्रभारी सूबे सिंह ने नगर की प्रमुख मस्जिदों पर लगाई पुलिस के जवानों की ड्यूटी समय-समय पर जानकारी ले रहे थे एसडीएम अंकुर वर्मा
बता दें कि आज तेरह अक्टूबर शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहारनपुर के दिशा निर्देशों के अनुसार जुम्मे की नमाज को सकुशल सम्पन्न कराने एवं आगामी त्यौहारो के दृष्टिगत कानून एवं शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने हेतु थाना देवबन्द क्षेत्रान्तर्गत, क्षेत्राधिकारी देवबन्द, थाना प्रभारी देवबन्द एवं थाना देवबन्द पुलिस बल के साथ मुख्य मस्जिदों के आस पास, मुख्य चौराहो बाजारो एवं संवेदनशील स्थानो पर पैदल गश्त किया गया है।
उपजिलाधिकारी देवबंद अंकुर वर्मा एवं देवबंद पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिसोदिया एवं थाना प्रभारी सूबे सिंह के नेतृत्व में नगर की प्रमुख मस्जिदों पर पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया गया लोगों से बातचीत कर सन्ति वयवस्था बनाए रखने के लिये लोगों से सहयोग करने की अपील की गयी।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहारनपुर के सभी प्रमुख मस्जिदों मे जुमे की नमाज़ के मद्देनजर दारूल उलूम रशीदया मस्जिद एवं सरसटा बाजर जामा मस्जिद, दारूल उलूम चौक क़दीम माजिद, दारूल उलूम की छत्ता मस्जिद, मरकजी मस्जिद असगरीया, जुमा मस्जिद पठानपुरा, शेरशाह मस्जिद घास मण्डी, सहित नगर की सभी प्रमुख मस्जिदों पर प्रशासनिक अधिकारियों ने जनता को कड़ी सुरक्षा का एहसास दिलाया।
मीडिया को दी जानकारी में उपजिलाधिकारी देवबंद अंकुर वर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहारनपुर द्वारा जुम्मे की नमाज को सकुशल सम्पन्न कराने के आदेशों का पालन करने के लिए देवबंद थाने का समस्त स्टाफ़ पूरी मेहनत कर रहा है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी देवबंद अशोक कुमार सिसोदिया ने कहा कि पुलिस सदेव जनता की सेवा करने के लिए है किसी भी शरारती तत्वों को देवबंद क्षेत्र की कानून एवं शान्ति-व्यवस्था से खिलवाड़ करने नहीं दिया जाएगा अपराधियों का ठिकाना सिर्फ़ और सिर्फ़ जेल की सलाखों के पीछे है।
देवबंद सीओ अशोक कुमार सिसोदिया एवं थाना प्रभारी सूबे सिंह ने किया पैदल गश्त
पैदल गश्त के दौरान उपजिलाधिकारी देवबंद अंकुर वर्मा, देवबंद सीओ अशोक कुमार सिसोदिया, देवबंद कोतवाली प्रभारी सूबे सिंह, अतरिक्त थाना प्रभारी धर्मेंद्र गोतम, खानकाह चोकी प्रभारी ज्ञानेन्द्र सिंह सहित देवबंद थाना प्रशासन के जवान मौजूद रहे।
रिपोर्ट - दीन रज़ा / इमरान शेख
अंतिम सांस तक अन्नदाता की लड़ाई लड़ते रहे बाबा महेंद्र सिंह टिकैत : आरिफ मलिक