500 पेड़ लगा कर सांपला खत्री मे मनाया गया वन महोत्सव

500 पेड़ लगा कर सांपला खत्री मे मनाया गया वन महोत्सव

  • देवबंद क्षेत्र के वन क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह बोहरा के नेतृत्व मे विभिन्न प्रजातियों के 500 पेड़ लगाए गए 
  • हमें पेड़ कटान से बचना चाहिए और समय-समय पर पेड़-पौधे रोपित करते रहना चाहिए : शाईस्ता परवीन

दीन रज़ा सिद्दिकी 

देवबंद--ग्राम पंचायत सांपला खत्री के कब्रिस्तान और ग्राम समाज की भूमि क्षेत्र मे वनवन मोहत्सव मनाया गया और पेड़ रोपे गए। 

जनपद सहारनपुर से देवबंद क्षेत्र के वन क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह बोहरा , जिला पंचायत सदस्य क़ारी नौशाद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सादिक़ मौली, वन दरोगा नेत्रपाल सिंह के सहयोग से विभिन्न प्रजातियों के 500 पेड़ लगाए गए।

अवैध यूनीपोल कारोबारियों के आगे क्या अब भी बेबस है नगर पालिका देवबंद..?

इस अवसर पर उपस्थितजनों ने बदलते पर्यावरण पर ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि"शुद्ध वातावरण और पर्यावरण सभी के आधार पेड़ और सफाई है और इसका प्रमुख आधार पेड़ हैं।

हम पेड़ कटान से बचना चाहिए और समय-समय पर पेड़-पौधे रोपित करते रहना चाहिए।"उच्च प्राथमिक विद्यालय सांपला खत्री के प्रभारी तौसीफ अहमद क़ुरैशी, सुरेंद्र कुमार मेनका गौतम, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शाईस्ता परवीन ,सबीहा अफ़ज़ाल आंगनवाड़ी कार्यकत्री तस्नीम, बबली, द्वारा पूर्ण मनोयोग से पेड़ लगवाए गए ।  

अपराधियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है : चन्द्रशेखर आज़ाद

इस अवसर पर वन विभाग लिपिक कुमारी चहक चौधरी, वन दरोगा नंदन सिंह राणा, राधा सिंह , जयपाल धीमान, मंडल महामंत्री भाजपा सूरज कुमार , मौ शहजाद, मोहम्मद कलीम, एवं छात्र-छात्राओं इक़रा,मोहम्मद बिलाल, मोहम्मद उबेद औरआदित्य कुमार द्वारा सहयोग किया गया।

जयकारों की गूंज के बीच दी गई संत प्रधुमन दास जी को समाधि, दर्शनों को उमड़ी अनुयायियों की भीड़








Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने