जनपद सहारनपुर मे निर्माण कार्य तेजी से होंगे पूरे : सहारनपुर डीएम डॉ दिनेश चंद्र.. 2012 बैच के हैं आईएएस
- नवांगतुक जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र सिंह के कार्यभार संभालने के बाद बोले सेठ सुलेमान फारुकी कहा बेहतर होंगी जनपद की सेवाएं
- देवबंद फ्रूट मण्डी के प्रधान सेठ सुलेमान फारुकी ने कहा कि देवबंद एसडीएम रहते हुए भी डॉ दिनेश चंद्र ने क्षेत्र से साफ़ कर दिया था माफियाओं का जाल
- केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। डीएम डॉ दिनेश चंद्र
- देवबंद मे फायरब्रिगेड स्टेशन और रोडवेज बस स्टेंड उस समय के एसडीएम और आज के डीएम डॉ दिनेश चंद्र की देवबंद के लिए बड़ी सौगत थी : डॉ नवाज़ देवबंदी
- दारूल उलूम रशीद मस्जिद से बडजियाउलह्क की ओर जाने वाले नाले और लावारिस पड़ी जगह को आबाद कर नवांगतुक जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र सिंह ने देवबंद वासीयों के दिल मे घर कर लिया था : इमरान शेख
देवबंद-- नवांगतुक जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र सिंह ने 20 मई कोषागार में कार्यभार ग्रहण कर लिया था मीडिया से वार्ता करते हुए अपनी प्राथमिकताएं गिनाई थी यह 2012 बैच के आईएएस हैं। इससे पहले वह डीएम बहराइच के पद पर थे वहां से शासन ने उन्हें यहां भेजा है।
पत्रकारों से बातचीत मे डीएम डॉक्टर दिनेश चंद्र सिंह ने कहा था कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
योजनाओं को धरातल उतारकर कर उन्हें क्रियान्वित कराएंगे। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ और किसानों की पात्र किसानों तक पहुंचाना और उनके समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर होगा। उन्होंने कहा जायज काम के लिए वह 24 घंटे जनता की सेवा में उपलब्ध हूं। साथ ही आयुष्मान कार्ड, श्रमिकों के लिए संचालित योजनाएं को बिना किसी भेदभाव के पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाएगा।
डीएम डॉ दिनेश चंद्र ने कहा था कि जिले में जारी निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा कराने के लिए हर संभव कार्य किया जाएगा। स्मार्ट सिटी के तहत कमिश्नर एवं नगर आयुक्त से समन्वय स्थापित कर योजनाओं को तेजी से पूरा करने पर उनका खासा जोर रहेगा। प्रधानमंत्री के स्वच्छता कार्यक्रम के तहत वह शहर और गांवों को स्वच्छता के नए मापदंड स्थापित करने में प्रोत्साहित करेंगे।
वही जनपद सहारनपुर मे चार्ज सम्भालने वाले सहारनपुर डीएम डॉ दिनेश चंद्र पर देवबंद के सामाजिक और राजनीतिक लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।
देवबंद फ्रूट मण्डी के प्रधान सुलेमान फारुकी ने कहा कि नवांगतुक जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र सिंह जनपद सहारनपुर को प्रदेश का नंबर 1 महानगर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि देवबंद मे एसडीएम रहते हुए सहारनपुर डीएम डॉ दिनेश चंद्र ने बहुत से लोगों के दिलों पर राज किया था जनता के प्रिय थे और देवबंद को विकास की ओर ले जाने SDM देवबंद कहलाये थे।
वहीं नवाज गर्ल्स पब्लिक स्कूल के चैयरमेन डॉ नवाज़ ने भी नवांगतुक जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र सिंह द्वारा किए गए देवबंद क्षेत्र मे विकास कार्यो की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि देवबंद का फायरब्रिगेड स्टेशन और रोडवेज बस स्टेंड और भी बहुत से विकास कार्य और प्रशासनिक सेवाएं दुरुस्त की थी उसकी बदोलत जनता आज भी उनको उतना ही प्यार करती है जितना देवबंद एसडीएम रहते हुए करती थी।
वरिष्ठ पत्रकार इमरान शेख ने कहा कि की नवांगतुक जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र सिंह ने देवबंद एसडीएम रहते हुए दारूल उलूम मस्जिद रशीद से बडजियाउलह्क की ओर जाने वाले नाले पर काम करा कर जनता के दिल में घर कर लिया था और नाली से फैलने वाली गंदगी से जनता को राहत मिली थी