सहारनपुर सोफिया पब्लिक हाई स्कूल, मे चार दिवसीय बेसिक फायर कोर्स प्रशिक्षण का समापन

सहारनपुर,,सोफिया पब्लिक हाई स्कूल, मे चार दिवसीय बेसिक फायर कोर्स प्रशिक्षण का समापन

  • उक्त प्रशिक्षण सहायक उप नियंत्रक दिनेश कुमार द्वारा किया गया संपन्न

दीन रज़ा सिद्दिकी 

सहारनपुर-- गुरुवार नागरिक सुरक्षा कोर सहारनपुर नगर प्रभाग पोस्ट संख्या 4 के अंतर्गत चार दिवसीय बेसिक फायर कोर्स प्रशिक्षण का समापन सोफिया पब्लिक हाई स्कूल, प्रताप नगर, सहारनपुर के प्रांगण में संपन्न हुआ।।

देवबंद अपूर्ति विभाग की भेदभावपूर्ण नीति से त्रस्त देहात क्षेत्र की जनता

उक्त प्रशिक्षण सहायक उप नियंत्रक दिनेश कुमार द्वारा संपन्न किया गया।। इस प्रशिक्षण के दौरान भूकंप क्या है, जनसामान्य के लिए भूकंप से सुरक्षा की तैयारी जिसके अंतर्गत भूकंप आने से पूर्व की सुरक्षा व तैयारी, भूकंप के दौरान उपाय, भूकंप के बाद सावधानियां, भूकंप से भवनों की सुरक्षा, भूकंप के कारण, भूकंप से हानियां, भूकंप से बचाव के उपाय, भूकंप के दौरान क्षतिग्रस्त भवन से हताहतों को सुरक्षित करना, बाढ़ आपदा से होने वाली समस्या, आपदा पूर्व किए जाने वाले उपाय, आपदा के दौरान अपनाए जाने वाले उपाय, आग लगने के कारण, आग का वर्गीकरण, आग बुझाने की विधियां, आग फैलने के तरीके व उनसे बचाव, विद्युत सुरक्षा, एलपीजी गैस सुरक्षा, ध्वस्त भवनों में खोज एवं बचाव के नियम तथा बचाव की आपातकालीन विधियां, आतंकवाद आदि संबंधी जानकारी विस्तृत रूप से दी गई । इसके अतिरिक्त प्राथमिक चिकित्सा विधियां बम विस्फोट में घायल हुए लोगों का प्राथमिक उपचार, अस्थि भंग होने या घाव होने पर प्राथमिक उपचार तथा व्यक्ति के जलने पर प्राथमिक उपचार व सर्पदंश, CPR उसकी कार्यविधियां व तैयारी से अवगत कराया गया।।



विश्व विख्यात देवबंद नगर की शान कुड़ा कचरा और कुत्ते

प्रशिक्षण के समापन पर विद्यालय प्रबंधक रविन्द्र कुमार, प्रधानाचार्या विदिता एवं पोस्ट वार्डन एडवोकेट मुकुल गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से ट्रेनिंग प्रशिक्षक दिनेश कुमार जी को स्मृति चिन्ह प्रदान कर धन्यवाद दिया।


 इस अवसर पर प्रभागीय वार्डन राकेश जैन, (राष्ट्रपति पुरस्कृत), उप प्रभागीय वार्डन वसीम अख्तर, स्टाफ ऑफिसर दीपक गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से शासन व प्रशासन के महत्वपूर्ण फोन नंबरों की जानकारी दी गई व नागरिक सुरक्षा कोर में स्वयंसेवकों का महत्व समझाया।

पूरे देवबंद नागर को कचरे का ढ़ेर बनाने के बाद सफाई का ढोंग, 8 दिनों से जारी है ढोंग का अभियान

पोस्ट वार्डन मुकुल गुप्ता, डिप्टी पोस्ट वार्डन प्रदीप कुमार जैन सेक्टर वार्डन अनुपम गर्ग, सेक्टर वार्डन दीपक जैन, पूनम, नीलम गुप्ता, मीनू, तरन्नुम, आस मोहम्मद आदि उपस्थित रहे।

डी.आई.जी सहारनपुर ने कार्यभार संभालने के बाद पत्रकारों के साथ की वार्ता




Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने