रिबन काटकर किया गया नवनिर्मित अस्पताल का उद्घाटन
सहारनपुर-- नागल कस्बे के भाटखेड़ी रोड पर राज नर्सिंग हॉस्पिटल का रिबन काटकर उद्घाटन किया गया।निजी अस्पताल का उद्घाटन करते हुए स्वामी दीपंकर महाराज ने युवाओं से नशाखोरी से दूर होने की अपील करते हुए कहा कि अपने गौरवशाली इतिहास की रक्षा करने का काम करे साथ ही चरित्रवान एवं शिक्षित बनते हुए समाज में अपने खानदान का नाम रोशन करें और अपने साथियों को भी सही दिशा व दशा देने का काम करें। डॉ० राजेश शर्मा ने बताया कि समाजसेवा उनका मुख्य उद्देश्य है तथा उनका अस्पताल चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेगा।
इससे पूर्व अस्पताल का नाम शिवम नर्सिंग होम था जिसको अब परिवर्तित कर राज नर्सिंग होम कर दिया गया है
इस दौरान सत्येंद्र शर्मा, डॉ० सत्यम राजा, सत्या शर्मा, पत्रकार इकराम अंसारी, सावत्री, अतर सिंह, कृष्ण स्वामी, डॉ० रामकुमार, डॉ० अशोक कुमार, सुबोध शर्मा, महावीर सिंह, संतोष स्वामी, डॉ० अनीस अहमद, विश्वदीप उर्फ गुड्डू, राकेश पहलवान समेत आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
देवबंद अपूर्ति विभाग की भेदभावपूर्ण नीति से त्रस्त देहात क्षेत्र की जनता
शौचालय में बीड़ी पीने का विरोध करना पड़ा भारी, मारपीट कर किया घायल
नागल थाना क्षेत्र के गांव लाखनौर से एक अनोखा मामला प्रकाश में आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव लाखनौर निवासी बलराम सिंह ने गांव के ही विशाल व भोला पर सामुदायिक शौचालय में बैठकर बीड़ी पी रहे दोनो युवकों से शौचालय में अधिक देर लगाने तथा बीड़ी पीने का कारण पूछा तो उपरोक्त दोनों ने मारपीट करते हुए उसके अंगूठे को काट घायल कर दिया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की गुहार लगाई है।
विश्व विख्यात देवबंद नगर की शान कुड़ा कचरा और कुत्ते
नशे के विरूद्ध भी कोई जागरूकता अभियान चला लें....?



.jpeg)