डघेड़ा में धूमधाम से निकाली गई गुरु रविदास जी की विशाल शोभायात्रा
नागल--थाना क्षेत्र के गांव डघेड़ा में संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी महाराज का प्रकट उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया।
सतगुरू रविदास मंदिर समिती रजि० द्वारा गांव में शोभायात्रा का आयोजन किया गया जिसमे सतगुरु रविदास मंदिर से शुरू होकर गांव के मुख्य मार्गो से होती हुई वापस गुरु रविदास मंदिर पर आकर संपन्न हुई।
शोभायात्रा में शामिल अनेकों बैंड व डीजे की धुन पर बच्चे, युवा व बुजुर्ग थिरकते नजर आए तथा शोभायात्रा में शामिल रथ के पीछे चल रही महिलाओं द्वारा जयकारों से गांव गुंजायमान रहा।
शोभायात्रा में शामिल झांकियो ने मनमोहित कर दिया।
इस दौरान सहीराम, जलसिंह, इलम, सचिन सहगल, मुनीराम, प्रीतम सहगल, प्रवीण, चुनीराम, मुकेश, राधेश्याम, पंकज, संजय मास्टर, नीटू, अश्वनी, सिंपल व सतीश समेत समस्त ग्रामवासी शामिल रहे।
सुरक्षा की दृष्टि से इंस्पेक्टर क्षितिज कुमार, एसआई कृष्णपाल, चौकी प्रभारी सतीश सिरोही, एसआई धनपाल, एसआई सतेंद्र पाल, लविश कुमार, आजाद व अनिरूद्ध समेत पीएसी बल मौजूद रहा।
उधर गांव सलेमपुर खारियान में भी गुरुपर्व धूमधाम से मनाया गया।
इस दौरान डॉ० दर्शनलाल, मांगेराम भगत, अरुण, सोनाथ, अनुज चौहान, नाथीराम, राजेंद्र सिंह, दिलबहार व सतीश समेत समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।




.jpeg)