मानव जाति का उद्धार कर मानवता के प्रतीक हुए है सतगुरू रविदास जी महाराज. सतेंद्र गौतम

मानव जाति का उद्धार कर मानवता के प्रतीक हुए है सतगुरू रविदास जी महाराज. सतेंद्र गौतम

दीन रज़ा सिद्दिकी - एसडी गौतम 

सहारनपुर. कलेक्ट्रेट बार सभागार में एससी एसटी अधिवक्ता कल्याण समिति द्वारा संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी महाराज का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम में सतगुरु रविदास जी महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अखिल भारतीय संत शिरोमणि सतगुरु रविदास मिशन के वरिष्ट प्रचारक व समाजसेवी सतेंद्र गौतम एडवोकेट ने कहा कि मानव समाज को अंधविश्वास, पाखंडवाद से मुक्ति दिलाकर सच्चाई व सतमार्ग पर चलने का संदेश देकर गुरुजी मानवता के सच्चे प्रतीक हुए है, जिन्होंने संपूर्ण मानव जाति का उद्धार किया है, जिनके मिशन को वर्तमान में सतगुरु स्वामी समनदास जी महाराज ने आगे बढ़ाया है। उन्होंने सभी से गुरुजी के बताए मार्ग पर चलने की बात कहते हुए कहा कि सतमार्ग पर चलने वाला कभी भी हिम्मत नही हारता हैं।

इस दौरान यशपाल सिंह, रणवीर राठौर, राजकुमार वर्मा, अतर सिंह, विपिन मौर्य, नगीना सिंह, अश्वनी, हरपाल सिंह, नाथीराम, राजकुमार सैनी, तेजपाल सिंह, राजेश सैनी, संजीव नौटियाल, प्रदीप कुमार, यशवीर, धीरसिंह व सावन ज्ञान समेत आदि अधिवक्तागण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।



Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने