देवबंद में लगाया गया खाद्य लाइसेंस पंजीकरण का विशेष कैंप
- तहसील परिसर में किया गया विशेष कैंप का आयोज
दीन रज़ा सिद्दिकी - एसडी गौतम
देवबंद. खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से सहायक आयुक्त खाद्य के निर्देशन में देवबंद में खाद्य लाइसेंस/ पंजीकरण बनाने के लिए विशेष कैंप का आयोजन तहसील परिसर में किया गया।
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा एमबीडी चौक स्थित किराना एसोसिएशन कार्यालय पर लगाए गए विशेष कैंप में तहसील परिसर के व्यापारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जानकारी देते हुए महावीर सिंह प्रेमी ने बताया कि कैंप के माध्यम से करीब पचास व्यापारियों ने अपना पंजीकरण कराया है।
इस दौरान खाद्य विभाग की टीम में संदीप सिंह व अमित कुमार समेत खाद्य सुरक्षा अधिकारी समेत किराना अध्यक्ष राजेश गुप्ता, अशोक सिंहल व अनुज कुमार समेत आदि व्यापारी मौजूद रहे।



.jpeg)
