भूलनी आश्रम में मनाई गई सतगुरु रविदास जी की जयंती

भूलनी आश्रम में मनाई गई सतगुरु रविदास जी की जयंती

दैनिक बुलन्द भारत -- ब्यूरो सहारनपुर

दीन रज़ा सिद्दिकी / एसडी गौतम

पूरे देवबंद नागर को कचरे का ढ़ेर बनाने के बाद सफाई का ढोंग, 8 दिनों से जारी है ढोंग का अभियान

बेहट-- अखिल भारतीय संत शिरोमणि सतगुरु रविदास मिशन के तत्वाधान में सतगुरु रविदास आश्रम ट्रस्ट भूलनी में संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी महाराज का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया।

भ्रष्टाचार का केंद्र बना हुआ है देवबंद पूर्ति विभाग

सत्संग का शुभारंभ संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी महाराज सतगुरु स्वामी समनदास जी महाराज व बाबासाहब डॉ० भीमराव के चित्र सम्मुख दीप प्रज्वलित कर आरती वन्दना से किया गया।

शांति, एकता, पर्यावरण, संवेदनशीलता, सतत विकास, की चुनौतियों से संबंधित समाधान भारत के पास है - शुभलेश शर्मा

कार्यक्रम की उपाध्यक्षता करते हुए महात्मा श्री धर्मदास जी ने कहा कि सतगुरु रविदास जी महाराज ने समानतावाद का बिगुल बजाकर सभी को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया है। उन्होंने सभी से सतगुरु स्वामी समनदास जी महाराज के बताए मार्ग का अनुसरण करने की बात कही।

संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी महाराज की शोभायात्रा मे बही भक्ती की धारा

विचार रखते हुए बुल्ला शाह ने सभी से सतगुरु रविदास जी महाराज, सतगुरु स्वामी समनदास जी महाराज व बाबासाहब के मिशन को फॉलो करते हुए प्रेमपूर्वक रहकर अपने अधिकारों की रक्षा की खातिर भारतीय संविधान की रक्षा करने की बात कही तथा वर्तमान के माहौल से आगाह किया।

कार्यक्रम का संचालन सुभाष गौतम एडवोकेट ने किया।

इस दौरान पत्रकार एसडी गौतम, जोगेंद्र चंचल, महात्मा मांगेदास संजयदास, जगदीश दास, विनोद कटारिया, सतीश दास, बिहारी दास, जयपाल दास आदि महात्माओ समेत डॉ० संजय कुमार, अनिल, किरतपाल, कुलदीप, कपिल दास, भगवत, यशपाल सिंह, बॉबी, निलेश, जाती व प्रदीप समेत सैकड़ों अन्य रूप से मौजूद रहे।

सावधान.... देवबंद मे कुत्ते लौट आए हैं..........!


Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने