डी.आई.जी सहारनपुर ने कार्यभार संभालने के बाद पत्रकारों के साथ की वार्ता

अपराधों पर अंकुश लगाना व कानून-व्यवस्था कायम रखना ही पहली प्राथमिकता: डी.आई.जी सहारनपुर 

  • आगामी स्थानीय निकाय चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे : अजय कुमार साहनी
  • डी.आई.जी सहारनपुर ने कार्यभार संभालने के बाद पत्रकारों के साथ की वार्ता 
  • नशा तस्करों, अवैध खनन, करने वालों पर की जाएगी सख्त कार्रवाई, नशे की रोकथाम के लिए प्रयास किए जाएंगे - अजय कुमार साहनी

दैनिक बुलन्द भारत -- ब्यूरो सहारनपुर

दीन रज़ा सिद्दिकी 


सहारनपुर-- सहारनपुर परिक्षेत्र के नवागत पुलिस उपमहानिरीक्षक अजय कुमार साहनी ने कहा कि परिक्षेत्र के तीनों जिलों सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व शामली में अपराधों पर अंकुश लगाना व कानून-व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। 

मानव जाति का उद्धार कर मानवता के प्रतीक हुए है सतगुरू रविदास जी महाराज. सतेंद्र गौतम

उन्होंने कहा कि आगामी स्थानीय निकाय चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। 2009 बैच के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी अजय कुमार साहनी सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक पद का कार्यभार संभालने के बाद पहली बार पत्रकारों के साथ वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कानून-व्यवस्था बनाए रखना व अपराधों पर अंकुश लगाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। 

सावधान.... देवबंद मे कुत्ते लौट आए हैं..........!

उन्होंने कहा कि सहारनपुर परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तीनों जिलों सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व शामली में पुलिस अच्छा कार्य कर रही है तथा अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। इसके बावजूद भी कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए तेजी के साथ काम किया जाएगा। सहारनपुर जिले में आसपास के प्रदेशों के लोगों द्वारा अवैध खनन किए जाने के सम्बंध में पूछे गए सवाल के सम्बंध मेंन वनियुक्त डीआईजी श्री साहनी ने कहा कि जिला सहारनपुर की सीमा हरियाणा सेल गती है। जनपद में अवैध खनन को रोकने के लिए कार्ययोजना तैयार कर अवैध खनन पर अंकुश लगाया जाएगा। साथ ही बाहरी प्रदेशों से आकर अवैध खनन करने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। जनपद में नशे के अवैध कारोबार को रोकने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि जिले में नशे का कारोबार करने वालों को चिन्हित करन नशीले पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाया जाएगा। 

भ्रष्टाचार का केंद्र बना हुआ है देवबंद पूर्ति विभाग

इसके साथ ही पंजाब वबाराबंकी आदि क्षेत्रों से लाए जाने वाले पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सहारनपुर परिक्षेत्र के तीनों जनपदों में नशे की रोकथाम के लिए अच्छा काम किया जा रहा है। 

देवबंद में लगाया गया खाद्य लाइसेंस पंजीकरण का विशेष कैंप

आईपीएस अधिकारी अजय कुमार साहनी सहारनपुर में तैनाती से पूर्व जौनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/ डीआईजी के पद पर तैनाती के दौरान एक लाख रूपए के इनामी बदमाश विनोद कुमार सिंह को भी एनकाउंटर में ढेर कर चुके हैं। इसके अलावा साहनी मेरठ में भी तैनात रह चुके हैं। वार्ता के दौरान सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताड़ा भी मौजूद रहे।

धूमधाम से संपन्न हुई संत रविदास जी की शोभायात्रा


सहारनपुर,, ओवरलोडिंग के चलते गयी बच्चे की जान

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने