देवबंद के अपूर्ति विभाग मे आपूर्ति निरीक्षक मोहिनी मिश्रा से ज्यादा क्या राजकुमार डीलर की चलती है

मुबारक हो, एक और पीड़ित महिला को राशन डीलर के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठाने की मिली सज़ा

  • डीलर ने दी थी यूनिट काटने की धमकी, दो दिन मे ग़ायब हो गया पीड़ित महिला के कार्ड से यूनिट
  • देखना दिलचस्प होगा कि आपूर्ति विभाग का सांठगांठ का खेल कितना लंबा चलता है
  • सोने पर सुहागा,, ग्रामवासियों के राशन कार्ड मे केसे चढ़ गया डीलर का नाम...?
  • विभाग मे आपूर्ति निरीक्षक मोहिनी मिश्रा से ज्यादा क्या राजकुमार डीलर की चलती है 

दैनिक बुलन्द भारत -- ब्यूरो सहारनपुर

दीन रज़ा सिद्दिकी 


देवबंद-- जेसा की आप सभी जानते हैं बीते काफी समय से देवबंद आपूर्ति विभाग भ्रष्टाचार का केंद्र बना हुआ है जहां पर किसी की कोई सुनवाई नहीं हो रही है नगर और देहात की ग़रीब जनता सेटिंगबाज़ों की चक्की मे पीसी जा रही है मग़र कोई सुध लेने को तैयार नहीं है संबंधी अधिकारियों को जनता की समस्याओं से शायद इस अमृत काल मे कोई सरोकार नहीं है।


बीते दिनों मे हमने बताया था कि देवबंद क्षेत्र के ग्राम अम्बैहटा शेखा की महिलाओं ने डीलर पर अभद्र व्यवहार करने और यूनिट काटने की धमकी देने का आरोप लगाया था ग्राम निवासी शाइस्ता ने डीलर के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठाई थी जिसका परिणाम सामने आ गया है।

डीलर ने जिस महिला को धमकी दी थी उसके कार्ड से दो दिनों मे ही यूनिट काट दिया समझ नहीं आ रहा है कि यूनिट काटने का काम डीलर का है या आपूर्ति विभाग का मग़र यहां पर डीलर ने जो धमकी दी थी उसको पूरा कर दिया है ये बहुत ही अद्भुत है.... ताली बजा सकते हैं..?


भ्रष्टाचारियों के ख़िलाफ आवाज़ उठाने वाली महिला शाइस्ता के कार्ड मे शिकायत करने की तारीख़ 6 फ़रवरी 2023 तक 7 यूनिट थे डीलर महिला को कभी 5 कभी 4 यूनिटों का ही राशन देता था जिसका महिला ने विरूद्ध किया तो भ्रष्ट डीलर ने यूनिट काटने की धमकी दी और काट भी दिया इसको कहते हैं मर्द की ज़बान विभाग मे मौजूद आपूर्ति निरीक्षक मोहिनी मिश्रा बता सकती हैं कि कार्ड संख्या 213240631715 से बीते दिनों मे मोहम्मद आज़म का नाम क्यूं काट दिया गया है क्या ये भी फ़र्जी यूनिट था तो चढ़ा क्यूं था और किस सत्यापन के आधार पर यूनिट काटा गया गया है इसकी जानकारी भी दे सकती हैं भ्रष्ट डीलर ने इसके लिए कितना नज़राना पैश किया है इसका भी उल्लेख कर आपूर्ति निरीक्षक जनता के ज़ख्मों पर मरहम का काम कर सकती हैं।


देवबंद के आपूर्ति विभाग का भ्रष्टाचार, साठगांठ, आलाधिकारियों को भले ही ना दिखे मगर जनता इसको बखूबी देख रही है समझ रही है यूँ लगता है देवबंद का आपूर्ति निरीक्षक मोहिनी मिश्रा से ज़्यादा राशन डीलर राजकुमार की चलती है नहीं तो केसे सम्भव हुआ कि ग्रामीणों के कार्ड मे डीलर का ही नाम चढ़ गया मेरा आप क्षेत्र की जनता से अनुरोध है कि इसको फर्जीवाड़ा नहीं समझा जाए इस से विभाग पर कलंकित हो सकता है और देश की मोदी सरकार द्वारा ग़रीब जनता के लिए चलाई जा रही योजनाओं को पलीता भी लग सकता है ये अनुरोध करना इस लिए भी जरूरी है कि बीते दिन मे भी राज्य सभा मे बोलते हुए देश के प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का विस्तार से जिक्र किया था आप सब ने सुन ही लिया होगा। 

मग़र अब ये देखना बहुत ही दिलचस्प है कि भ्रष्टाचार का साठगांठ का ये खेल कितना लंबा चलता है। 

देवबंद अपूर्ति विभाग की भेदभावपूर्ण नीति से त्रस्त देहात क्षेत्र की जनता


पूरे देवबंद नागर को कचरे का ढ़ेर बनाने के बाद सफाई का ढोंग, 8 दिनों से जारी है ढोंग का अभियान

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने