पत्रकारों के खिलाफ ख़बर लिखना अपराध है किया सहाब..? किस्त-3
- उगाही मैं नाकाम पत्रकार ने फोड़ दिया था शिक्षक का सर..
- सहारनपुर पुलिस ने पत्रकार मेहरबान खान व विनोद पर दर्ज की थी एफ,आई,आर
दीन रज़ा सिद्दिकी
सहारनपुर-- जनपद सहारनपुर मे पत्रकारिता का ये समय हमेशा याद रखा जाएगा भीड़तंत्र या उगाही गैंग के नाम से ज्यादा जाना जाएगा।
कुछ भी हो ख़बरों के माफियाओं पर दो लाइन लिखना भी पत्रकार को भारी पड़ सकता है एसा कुछ खबरों के दलालों का कहना है लेकीन सच दिखाने वाले समाज को अपने अंदर झांकने का समय नहीं है या सब आँख मूँद कर पड़े रहना चाहते
जनपद सहारनपुर मे पत्रकारिता की आड़ लेकर तथाकथित पत्रकारों ने अपने सारे काले कारनामों पर पर्दा डाला हुआ है अधिकारीगण को भी यही तरह तरह के हथकंडे अपना कर प्रेशर मे रखते हैं आप और हम अनेकों बार ये सब देखा भी चुके हैं।
तथाकथित पत्रकारों के कारनामें लगातार सामने आते रहते हैं एसी ही एक घटना 2 अक्टूबर 2020 को जनपद सहारनपुर मे घटी थी तथाकथित पत्रकार ने गांधी जयन्ती पर शिक्षक को ही अपनी ठगी का शिकार बनाना चाहा था।
जनपद सहारनपुर के थाना बडगांव क्षेत्र के अम्बैहटा मोहन ग्राम के प्रथमिक विधालय मे एक अध्यापक पवन कुमार को दो तथाकथित पत्रकारों ने अपनी ठगी का शिकार बनाना चाहा शिक्षक ने कथित पत्रकारों को पैसे नहीं दिए तो क़लम के सिपाही हिंसक हो गए और दबंगई पर उतर आए।
दर्ज FIR मे बताया गया था कि दोनों पत्रकार पिछले कुछ समय से सरकारी रिकार्ड दिखाने की मांग कर रहे थे मना करने पर गाली-गलौज पर उतर आए और फ़िर पैसे की मांग करने लगे ।
अध्यापक ने पेसे देने से मना किया तो दोनों कथित पत्रकारों ने शिक्षक के सर मे ईंट मार कर गंभीर घायल कर दिया और वहाँ से फरार हो गए थे।
विधालय का स्टाफ घायल अध्यापक को लेकर थाने पहुँचे थे तहरीर दी थी पुलिस ने एक कथित पत्रकार को गिरफ्तार भी कर लिया था।
उगाही के लिए सर फोड़ देने वाले कितने गैंग अभी भी पूरे जनपद मे सक्रिय हैं इसका कोई रिकार्ड हमारे पास भी नहीं है ब्लेकमेल करने वाले ये गैंग कितने खुंखार हो सकते हैं ऊपर के घटनाक्रम से आप अंदाजा लगा सकते हैं।
और सच यही है कि पत्रकारिता को कलंकित करने वाले उगाहीबाजों को ख़बर लिखने से से दिक्कतें होती हैं और होनी भी चाहिए बस गुज़ारिश सिर्फ़ इतनी है के फ़ोन कर खुदको धमकीबाज़ गैंग का सदस्य ना बनने दें धमकियां देने से परहेज़ करें... जारी
.jpeg)



