देवबंद में नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, 11.5 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार; क्या अब टूटेगा नशे का नेटवर्क?

देवबंद में नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, 11.5 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार; क्या अब टूटेगा नशे का नेटवर्क?

  • देवबंद में नशे के खिलाफ एक्शन शुरू, थाना प्रभारी कपिल देव से जनता को बड़ी उम्मीद; युवाओं को बचाने की चुनौती
  • नशे के दलदल से युवाओं को निकालने की जंग, देवबंद पुलिस की कार्रवाई के बाद उठी मांग— जड़ से खत्म हो नशा कारोबार

देवबंद। नगर और क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे नशे के कारोबार के खिलाफ देवबंद पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 11.5 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। पुलिस की यह कार्रवाई 23/24 जून 2026 की रात गश्त एवं चेकिंग के दौरान बीबीपुर रोड के पास की गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान साकिब पठान पुत्र जाकिर पठान निवासी मोहल्ला मुल्तानियान, कस्बा एवं थाना देवबंद, जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध थाना देवबंद पर मु0अ0सं0 461/2026, धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

सड़क पर हाथापाई से लेकर अस्पताल में हाईवोल्टेज ड्रामे तक! देवबंद CHC के वायरल वीडियो का क्या है असली सच ?

यह कार्रवाई सहारनपुर परिक्षेत्र में चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर तथा जनपद स्तर पर संचालित ऑपरेशन सवेरा 2.0 अभियान के अंतर्गत की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाना है।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी देवबंद के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी निरीक्षक कपिल देव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई को क्षेत्र की जनता ने सकारात्मक पहल बताया है। हालांकि, स्थानीय लोगों का मानना है कि यह कार्रवाई नशे के खिलाफ छेड़ी गई लड़ाई की केवल शुरुआत भर है। दरअसल, देवबंद और आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से नशे के कारोबार को लेकर सवाल उठते रहे हैं। सामाजिक संगठनों, अभिभावकों और जागरूक नागरिकों का कहना है कि नशे का जाल धीरे-धीरे युवाओं को अपनी गिरफ्त में लेता जा रहा है, जिससे अनेक परिवार प्रभावित हो रहे हैं।

ईदगाह देवबंद का विवाद: 'क्या देवबंद उलेमाओं और बुजुर्गों से खाली हो चुका है?'— बाहरी व्यक्ति को सदर बनाने की दलील पर सुलग उठा देवबंद!

जनता को उम्मीद है कि थाना प्रभारी कपिल देव इस दिशा में और अधिक सख्त एवं प्रभावी रणनीति अपनाते हुए वर्षों से जड़ जमा चुके नशा तस्करी के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने का प्रयास करेंगे। लोगों का मानना है कि केवल छोटी-मोटी गिरफ्तारियां ही नहीं, बल्कि नशे के पूरे सिंडिकेट को चिन्हित कर उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की आवश्यकता है। सामाजिक जानकारों का कहना है कि यदि पुलिस, प्रशासन, अभिभावक और समाज मिलकर अभियान चलाएं तो युवाओं को नशे के दलदल में फंसने से बचाया जा सकता है। आज आवश्यकता इस बात की है कि नशा तस्करों के खिलाफ निरंतर और निर्णायक कार्रवाई की जाए, ताकि आने वाली पीढ़ी को एक सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण मिल सके निस्संदेह, देवबंद पुलिस की यह कार्रवाई सराहनीय है, लेकिन अब क्षेत्र की जनता की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या पुलिस नशे के इस नेटवर्क को जड़ से समाप्त कर पाती है या नहीं।

रिपोर्ट : दीन रज़ा







Deen Raza

DRD NEWS 24 देवबंद (सहारनपुर) का एक स्वतंत्र न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष पत्रकारिता, जनहित के मुद्दों और स्थानीय खबरों को प्राथमिकता देता है।"

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने