देवबंद में शिवा हत्याकांड का खुलासा पुलिस मुठभेड़ में दो शूटर गिरफ्तार, पैरों में लगी गोली

देवबंद में शिवा हत्याकांड का खुलासा पुलिस मुठभेड़ में दो शूटर गिरफ्तार, पैरों में लगी गोली

  • घर से बुलाकर ईंख के खेत में की थी हत्या, पुलिस एनकाउंटर के बाद दोनों आरोपी दबोचे गए
  • तमंचा दिखाने के विवाद ने ली युवक की जान, देवबंद पुलिस ने मुठभेड़ में खोला हत्याकांड का राज

देवबंद। शिवा हत्याकांड में फरार चल रहे दो मुख्य आरोपियों को आखिरकार देवबंद पुलिस ने बुधवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों ने चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया, जिसके बाद आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैरों में गोली लगी। घायल अवस्था में दोनों को गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार 27 जुलाई 2026 को मोहल्ला शशिनगर निवासी जयप्रकाश ने अपने पुत्र शिवा के अपहरण की रिपोर्ट थाना देवबंद में दर्ज कराई थी। जांच के दौरान शिवा का शव बरामद होने पर मुकदमे में हत्या सहित अन्य गंभीर धाराएं बढ़ाई गईं। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

सुरों का संग्राम 'रफी नाइट 2026' के महामुकाबले में 1 अगस्त को सजेगी सुरमई शाम, जानिए कौन बनेगा अगला सुपरस्टार!

बुधवार सुबह प्रभारी निरीक्षक कपिल देव अपनी टीम के साथ बॉर्डर चौकी से आगे रजवाहा पुलिया के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मंगलौर रोड की ओर से बिना नंबर प्लेट की बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो दोनों ने कथित रूप से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और गंगादासपुर रोड की ओर भाग निकले। पुलिस ने पीछा किया तो टूटी सड़क और गारा-मिट्टी के कारण उनकी बाइक फिसल गई। इसके बाद दोनों आरोपी ईंख के खेत में घुस गए और वहां से भी पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के बाएं पैर तथा दूसरे के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की अहम बैठक संपन्न पत्रकारों के उत्पीड़न के खिलाफ उठी आवाज़, संगठन विस्तार की रणनीति तय

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदि उर्फ आदित्य निवासी ग्राम जड़ौदा जट्ट और सूर्यांश निवासी शास्त्री चौकी, देवबंद के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि कुछ दिन पहले शिवा, तेजस और उनके बीच तमंचा दिखाने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान उनके साथ मारपीट भी हुई थी। इसी रंजिश का बदला लेने के लिए उन्होंने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर 26 जुलाई की रात शिवा को घर से बुलाया और टीचर कॉलोनी के पीछे ईंख के खेत में उसकी हत्या कर शव वहीं छिपा दिया। घटना के बाद पहचान छिपाने और गिरफ्तारी से बचने के लिए दोनों फरार हो गए थे।

देवबंद विद्युत विभाग का बिजली घोटाला टाउन फीडर-3 बना भ्रष्टाचार का नया एपिसेंटर, अकेले 9 करोड़ 27 लाख की चोरी

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो .315 बोर के तमंचे, चार जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस तथा बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने मुठभेड़ और अवैध हथियारों की बरामदगी के आधार पर दोनों के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है और उनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। बरामदगी 02 तमंचे (.315 बोर) 04 जिंदा कारतूस (.315 बोर) 02 खोखा कारतूस (.315 बोर) 01 बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक कपिल देव, निरीक्षक राजीव सक्सेना (स्वाट टीम), उपनिरीक्षक नीरज पंवार, उपनिरीक्षक डैनी, उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल सोनू शर्मा, हेड कांस्टेबल संदीप चिकारा, कांस्टेबल पवन सिरोही और कांस्टेबल रवि चिकारा शामिल रहे।

रिपोर्ट - दीन रज़ा





Deen Raza

DRD NEWS 24 देवबंद (सहारनपुर) का एक स्वतंत्र न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष पत्रकारिता, जनहित के मुद्दों और स्थानीय खबरों को प्राथमिकता देता है।"

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने