केएल जनता इंटर कॉलेज चुनाव सिंघल पैनल ने किया क्लीन स्वीप, सभी 11 पदों पर दर्ज की एकतरफा जीत

केएल जनता इंटर कॉलेज चुनाव सिंघल पैनल ने किया क्लीन स्वीप, सभी 11 पदों पर दर्ज की एकतरफा जीत

  • देवबंद केएल जनता इंटर कॉलेज प्रबंध समिति चुनाव में सिंघल गुट का दबदबा, राजन छाबड़ा बने नए प्रबंधक
  • सिंघल पैनल की प्रचंड जीत केएल जनता इंटर कॉलेज चुनाव के सभी पदों पर कब्जा, विरोधियों को किया चारों खाने चित्त

देवबंद। स्थानीय प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान के.एल. जनता इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के त्रिवार्षिक चुनाव में दीपक राज सिंघल ग्रुप ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत हासिल की है। चुनावी मुकाबले में उतरे सिंघल पैनल ने विरोधी खेमे का पूरी तरह सूपड़ा साफ करते हुए सभी 11 पदों पर शानदार जीत दर्ज कर कॉलेज की कमान अपने हाथ में ले ली। चुनाव अधिकारी एवं रामकृष्ण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरुण गोयल ने परिणाम घोषित करते हुए बताया कि प्रबंध समिति के 11 पदों के लिए आज मतदान और मतगणना की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। चुनाव मैदान में दो प्रमुख पैनल आमने-सामने थे, जिसमें मतदाताओं ने दीपक राज सिंघल समर्थित पैनल पर अटूट विश्वास जताते हुए उसे सभी पदों पर प्रचंड बहुमत से विजयी बनाया।

संतान न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति समेत तीन पर FIR; जान से मारने की धमकी का भी दावा

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी और पदाधिकारी अध्यक्ष अरविंद सिंघल (निर्विरोध निर्वाचित) उपाध्यक्ष: अनुपम वशिष्ठ (एडवोकेट) प्रबंधक: राजन छाबड़ा उपप्रबंधक: देवी दयाल गर्ग कोषाध्यक्ष: मंजू गिरधर कार्यकारिणी सदस्य: डॉ. पन्नालाल शर्मा, दीपक राज सिंघल, अम्बरीश कुमार गोयल, अनश कुमार शर्मा एवं श्यामवीर त्यागी उल्लेखनीय है कि अध्यक्ष पद के लिए पूर्व में डॉ. पन्नालाल शर्मा का नामांकन पत्र तकनीकी कारणों से निरस्त हो जाने के चलते अरविंद सिंघल को पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका था।

शानदार जीत के बाद पूर्व प्रबंधक दीपक राज सिंघल ने सभी मतदाताओं, समर्थकों और नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पूरी टीम की निष्ठा और विकास कार्यों के कारण ही कॉलेज परिवार ने उन पर यह भरोसा जताया है। अध्यक्ष पद के नामांकन पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि डॉ. पन्नालाल शर्मा का पर्चा एक सोची-समझी साजिश और षड्यंत्र के तहत खारिज कराया गया था, लेकिन सदस्यों ने बाकी सभी पदों पर जीत दिलाकर इसका करारा जवाब दिया है।

देवबंद ईदगाह विवाद वक़्फ़ कमेटी ने खोला मोर्चा, कोतवाली प्रभारी से 40 लाख के चंदे और अवैध कब्जे पर मांगी सख्त कार्रवाई!

उन्होंने आगे कहा, "वरिष्ठ समाजसेवी सेठ कुलदीप कुमार छाबड़ा और मैं खुद मार्गदर्शक के रूप में नई टीम के पीछे खड़े रहेंगे। संस्थान में अनुशासन, गुणवत्तापरक शिक्षा और आधुनिक सुविधाओं का विस्तार कर इसे क्षेत्र का सर्वश्रेष्ठ कॉलेज बनाना ही हमारी प्राथमिकता होगी।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद परिसर में समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान कॉलेज के प्रधानाचार्य राजकुमार, उप प्रधानाचार्य संजय धीमान, शुभम राज सिंघल, शिवम सिंघल, प्रीति गुप्ता, विनोद बाला शर्मा, वीना रानी और अजय ऋषि एडवोकेट प्रमुख रूप से मौजूद रहे। वहीं लोकतांत्रिक मर्यादा का परिचय देते हुए चुनाव लड़ने वाले अन्य प्रत्याशी देवी दयाल शर्मा एडवोकेट, प्रमोद गुप्ता एडवोकेट, नरेश दत्त त्यागी एडवोकेट, संजीव कुमार बंसल, धर्मवीर सिंह त्यागी, सुधीर कुमार त्यागी, राजकुमार सिंह तथा वरिष्ठ नागरिक जगदीश प्रसाद बंसल भी मौके पर उपस्थित रहे।

रिपोर्ट - दीन रज़ा 

Deen Raza

DRD NEWS 24 देवबंद (सहारनपुर) का एक स्वतंत्र न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष पत्रकारिता, जनहित के मुद्दों और स्थानीय खबरों को प्राथमिकता देता है।"

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने