सुरों का संग्राम 'रफी नाइट 2026' के महामुकाबले में 1 अगस्त को सजेगी सुरमई शाम, जानिए कौन बनेगा अगला सुपरस्टार!

सुरों का संग्राम 'रफी नाइट 2026' के महामुकाबले में 1 अगस्त को सजेगी सुरमई शाम, जानिए कौन बनेगा अगला सुपरस्टार!

  • मुजफ्फरनगर से सहारनपुर तक सुरों की जंग: 'रफी नाइट' के ग्रैंड फिनाले में गूंजेंगे सुर, होटल राजमहल में सजेगा मंच
  • सहारनपुर में सुरों का महाकुंभ: 'रफी नाइट 2026' में 25-30 सिंगर्स के बीच छिड़ेगी कांटे की टक्कर, ट्रॉफी पर किसकी होगी दाव?

सहारनपुर। संगीत प्रेमियों और उभरते हुए गायकों के लिए एक बड़ा और रोमांचक दिन नजदीक आ गया है। 'रफी नाइट 2026' का बहुप्रतीक्षित ग्रैंड फिनाले आगामी 1 अगस्त 2026 (दिन शनिवार) को शाम 6:00 बजे अंबाला रोड स्थित प्रसिद्ध हôtel राज महल, सहारनपुर में आयोजित होने जा रहा है। इस ग्रैंड फिनाले में मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के दो सफल ऑडिशन राउंड्स से चुने गए लगभग 25 से 30 प्रतिभावान सिंगर्स अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरेंगे और विजेता की ट्रॉफी के लिए एक-दूसरे को कड़ी चुनौती देंगे।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की अहम बैठक संपन्न पत्रकारों के उत्पीड़न के खिलाफ उठी आवाज़, संगठन विस्तार की रणनीति तय

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का सफर काफी प्रतिस्पर्धी रहा है पहला ऑडिशन 28 जून को मुजफ्फरनगर जिले में आयोजित हुआ, जिसमें कड़ी परख के बाद 9 होनहार गायकों का चयन फिनाले के लिए किया गया। दूसरा ऑडिशन 19 जुलाई को सहारनपुर में आयोजित किया गया, जहाँ से 17 प्रतिभाशाली गायकों ने अपनी जगह पक्की की। अब इन सभी चुने हुए कलाकारों के बीच शनिवार की शाम मुख्य मंच पर निर्णायक मुकाबला देखने को मिलेगा।

देवबंद विद्युत विभाग का गुंडाराज 40 करोड़ की चोरी छिपाने के लिए महिलाओं से अभद्रता, TG-2 दे रहे मुकदमों की धमकियां

इस शाम को यादगार बनाने के लिए कई नामचीन और प्रतिष्ठित हस्तियां मंच की शोभा बढ़ाएंगी उद्घाटनकर्ता: वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता राव मोहतरम। मुख्य अतिथि (Chief Guest): राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के राष्ट्रीय सचिव योगेश प्रताप सिंह। स्टार गेस्ट्स: देहरादून से बॉलीवुड स्टार इंद्राणी पाधी, प्रख्यात गायक निर्मल लूथरा, मुजफ्फरनगर से डायरेक्टर-प्रोड्यूसर व एक्टर सलीम गौर, और वरिष्ठ गायक एवं कराटे चैंपियन वेद प्रकाश। विशिष्ट अतिथि व पत्रकार: वरिष्ठ पत्रकार जुल्फिकार बेग तथा कंज्यूमर बुलेटिन के संपादक असगर आलम सहित क्षेत्र की कई अन्य प्रमुख हस्तियां मौजूद रहेंगी सहारनपुर पूर्व बार एसोसिएशन के एडवोकेट अशोक पोसवाल द्वारा विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। 

देवबंद विद्युत विभाग का बिजली घोटाला टाउन फीडर-3 बना भ्रष्टाचार का नया एपिसेंटर, अकेले 9 करोड़ 27 लाख की चोरी

कार्यक्रम की भव्यता और व्यवस्था को बनाए रखने के लिए आयोजकों ने नियम कड़े रखे हैं। बाहर से आने वाले आमंत्रित कलाकारों को छोड़कर, अन्य सभी दर्शकों व अतिथियों को केवल एंट्री पास से ही अंदर प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी इस भव्य शाम का आयोजन 'एसकेएस न्यूज़' के संपादक पाशा खान और उनकी पूरी टीम द्वारा मुख्य अतिथियों की उपस्थिति में किया जा रहा है। मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के इन चुनिंदा 25-30 फनकारों में से आखिर कौन अपनी सुरीली तान से जजों और दर्शकों का दिल जीतकर 'रफी नाइट विनर 2026' का खिताब अपने नाम करेगा, यह तो शनिवार की सुहानी शाम को वक्त ही बताएगा!

रिपोर्ट - दीन रज़ा



Deen Raza

DRD NEWS 24 देवबंद (सहारनपुर) का एक स्वतंत्र न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष पत्रकारिता, जनहित के मुद्दों और स्थानीय खबरों को प्राथमिकता देता है।"

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने