वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक राज सिंघल बने 'विश्व उपभोक्ता संगठन' के संरक्षक, हुआ भव्य स्वागत!

वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक राज सिंघल बने 'विश्व उपभोक्ता संगठन' के संरक्षक, हुआ भव्य स्वागत!

  • समाजसेवी दीपक राज सिंघल को विश्व उपभोक्ता संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, रोज़ी बेग बनीं विद्युत प्रकोष्ठ की शहर चेयरपर्सन, उपभोक्ताओं को जागरूक करने की हुंकार
  • देवबंद में बढ़ा दीपक राज सिंघल का मान, विश्व उपभोक्ता संगठन के संरक्षक बनने पर ईरम उस्मानी सहित तमाम दिग्गजों ने दी बधाई!

देवबंद/सहारनपुर। देवबंद के औद्योगिक क्षेत्र (इंडस्ट्रियल एस्टेट) में आज उस वक्त भारी उत्साह देखने को मिला, जब वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रसिद्ध समाजसेवी दीपक राज सिंघल के औद्योगिक प्रतिष्ठान पर 'विश्व उपभोक्ता संगठन भारत' के राष्ट्रीय अध्यक्ष असगर आलम का भव्य स्वागत किया गया। 

40 करोड़ के गबन का ठीकरा जनता पर, अपने भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने के लिए देवबंद की आवाम को 'चोर' साबित करने पर तुला बिजली विभाग

इस ऐतिहासिक मौके पर संगठन की ओर से एक बड़ा ऐलान करते हुए दीपक राज सिंघल जी को विश्व उपभोक्ता संगठन का राष्ट्रीय/प्रदेश संरक्षक घोषित किया गया। संगठन के इस विशेष आग्रह को स्वीकार करते हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक राज सिंघल ने संगठन को अपना पूर्ण आशीर्वाद और सहयोग देने का भरोसा दिया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष असगर आलम ने उपभोक्ताओं की जागरूकता पर जोर देते हुए कहा कि आज चारों तरफ फैले भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा नुकसान आम उपभोक्ता को उठाना पड़ता है। उन्होंने कहा उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों का ज्ञान होना बेहद जरूरी है। हम जो भी सामान खरीदें, उसका पक्का बिल जरूर लें। यदि क्वालिटी, वजन या रेट में कोई भी धोखाधड़ी महसूस हो, तो तुरंत उपभोक्ता फोरम में आवाज उठाएं। 

बन्हेड़ा खास के सरकारी विद्यालय में डिजिटल शिक्षा की नई शुरुआत, दूसरे डिजिटल बोर्ड का हुआ शुभारंभ

इसी कार्यक्रम के दौरान संगठन की ओर से एक और महत्वपूर्ण घोषणा की गई। दीपक राज सिंघल जी के औद्योगिक संस्थान पर राष्ट्रीय अध्यक्ष असगर आलम ने रोज़ी बेग (पुत्री श्री बाबर बेग, निवासी पठानपुरा) को 3 वर्ष के लिए विश्व उपभोक्ता संगठन भारत के विद्युत प्रकोष्ठ का देवबंद शहर चेयरपर्सन (सिटी प्रेसिडेंट) मनोनीत किया और उन्हें मनोनयन पत्र व परिचय पत्र सौंपा। रोज़ी बेग अब उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के तहत विशेष रूप से बिजली उपभोक्ताओं के अधिकारों और जागरूकता के लिए काम करेंगी।

दीपक राज सिंघल के प्रतिष्ठान पर आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि असगर आलम के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में तहलका एक्सप्रेस न्यूज़ के मुख्य संपादक इंतखाब आजाद और फिल्म एक्टर निर्मल लूथरा मौजूद रहे। दीपक राज सिंघल जी को संरक्षक बनने पर बधाई देने और अतिथियों का स्वागत करने वालों में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष विजेश कंसल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अश्वनी मित्तल, पंकज गुप्ता, जररार बेग, राजीव भाटिया, जुल्फिकार बेग, इंतखाब आलम एडवोकेट, इरम उस्मानी, विजय गिरधर समेत क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस मनोनयन और कार्यक्रम की आधिकारिक सूचना उप जिलाधिकारी देवबंद, उपभोक्ता संरक्षण मंच सहारनपुर, और राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद उत्तर प्रदेश को भी भेज दी गई है।

रिपोर्ट - दीन रज़ा





Deen Raza

DRD NEWS 24 देवबंद (सहारनपुर) का एक स्वतंत्र न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष पत्रकारिता, जनहित के मुद्दों और स्थानीय खबरों को प्राथमिकता देता है।"

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने