देवबंद की खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया आसमान! रालोद के राष्ट्रीय सचिव चौधरी योगेश प्रताप से 'रूड़की' में मिले नगर के दिग्गज
- वरिष्ठ मीडिया पर्सन जुल्फिकार बैग ने मुलाकात को बताया बेहद महत्वपूर्ण, खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रतिबद्ध चौधरी योगेश प्रताप
देवबंद। राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव चौधरी योगेश प्रताप का नई ज़िम्मेदारी मिलने के बाद प्रथम बार क्षेत्र में आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। इसी कड़ी में देवबंद के रुड़की आवास पर पहुंच कर नगर के प्रमुख दिग्गजों ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें राष्ट्रीय सचिव बनने पर बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मुलाकात के बाद देवबंद की खेल प्रतिभाओं को निखारने और युवाओं को नए अवसर देने की एक बड़ी उम्मीद जगी है।
इस मुलाकात का हिस्सा रहे वरिष्ठ मीडिया पर्सन जुल्फिकार बैग ने इस बैठक को क्षेत्र के युवाओं के लिए एक बड़ा टर्निंग पॉइंट बताया उन्होंने कहा कि यह मुलाकात सिर्फ एक औपचारिक शिष्टाचार भेंट नहीं है, बल्कि देवबंद के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस बैठक में देवबंद की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए गंभीर प्रयास करने पर सहमति बनी है। हमारे क्षेत्र में युवाओं के अंदर हुनर की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मंच और संसाधनों की जरूरत है। रूड़की में हुई इस मुलाकात से एक नई उम्मीद जगी है कि अब देवबंद के खिलाड़ियों के लिए नए और बेहतर उपाय किए जाएंगे।
48 लाख पौधों के लक्ष्य पर डीएम अरविंद कुमार चौहान सख्त जियो टैगिंग से लेकर जवाबदेही तक व्यवस्था
सभी दिग्गजों से बधाई स्वीकार करने के बाद रालोद के राष्ट्रीय सचिव चौधरी योगेश प्रताप ने युवाओं और खेल जगत को लेकर अपनी प्राथमिकताओं को सामने रखा। उन्होंने कहा "आप सभी साथियों की शुभकामनाएं मेरे लिए ऊर्जा का काम करेंगी। जहां तक देवबंद की खेल प्रतिभाओं की बात है, तो मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि हमारी सरकार और संगठन स्तर पर युवाओं के हुनर को तराशने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में छिपे हुए खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हम नए-नए उपाय और योजनाएं लाएंगे, ताकि देवबंद के युवा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें।
योगेश प्रताप के रूड़की आवास पर हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में क्षेत्र के विकास और युवाओं के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए मुख्य रूप से गणमान्य लोग उपस्थित रहे जिनमे, असद कुरेशी, तसव्वुर अंसारी, युसूफ कुरेशी, जुल्फिकार बैग, क्लीयर में हुई इस रणनीतिक और सकारात्मक मुलाकात के बाद खेल प्रेमियों और युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। राजनीति से इतर विकास और खेल के मुद्दे पर हुई यह चर्चा क्षेत्र में लगातार सुर्खियां बटोर रही है।
रिपोर्ट - दीन रज़ा

