महा-अभियान' के सूरमाओं का महा-फेलियर रौशन कॉलोनी में 8 दिनों से ब्लैकआउट, 24 घंटे में दोबारा फुंका ट्रांसफार्मर

महा-अभियान' के सूरमाओं का महा-फेलियर रौशन कॉलोनी में 8 दिनों से ब्लैकआउट, 24 घंटे में दोबारा फुंका ट्रांसफार्मर

  • जेई (JE) का खोखला आश्वासन और 24 घंटे में तीसरा ब्लास्ट! देवबंद में एक्सएन (XEN) और एसडीओ (SDO) लापता, क्या ठेके के लाइनमैन चला रहे हैं बिजली विभाग का 'अवैध' राज?
  • दहशत फैलाना बंद करो रवींद्र बाबू! रौशन कॉलोनी की जनता ने खोली वसूली गैंग की पोल भ्रष्ट लाइनमैनों की साठगांठ से फुंक रहे ट्रांसफार्मर, गुनाहगार अधिकारी या जनता?

देवबंद। एक तरफ देवबंद के वीआईपी गेस्ट हाउस की ठंडी एसी हवा में बैठकर अधीक्षण अभियंता (SE) रवींद्र बाबू और पूरी पलटन सुबह 7:00 बजे से 'कनेक्शन काटो महा-अभियान' का खाका खींचकर जनता में दहशत का माहौल बना रही है। लेकिन दूसरी तरफ धरातल पर विभाग के इसी निकम्मेपन, भ्रष्टाचार और खोखली व्यवस्था ने देवबंद की ईदगाह रोड स्थित रौशन कॉलोनीके हजारों लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।

तथाकथित "100% रिकवरी और सख्त रुख" का ढोल पीटने वाला बिजली विभाग पिछले 8 दिनों से रौशन कॉलोनी के वासियों को इस भीषण और जानलेवा गर्मी में तड़पा रहा है। हद तो तब हो गई जब कल यानी 26 जून को खुद जूनियर इंजीनियर (JE) साहब लाव-लश्कर के साथ मौके पर पहुंचे और सीना ठोककर कॉलोनी वासियों को आश्वासन दिया कि "आज के बाद बिजली आपूर्ति में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आएगी।" गज़ब का तमाशा देखिए कि जेई साहब के जाते ही, महज़ एक रात बीतने के बाद आज फिर से ट्रांसफार्मर धू-धू कर फूंक गया!

शटडाउन' के नाम पर जनता को ठगा, अब अपनी नाकामी छुपाने के लिए हिटलरशाही पर उतरा बिजली विभाग

रौशन कॉलोनी के स्थानीय निवासियों का गुस्सा अब सातवें आसमान पर है। लोगों का कहना है कि बीते 8 दिनों के भीतर आज यह तीसरी बार है जब ट्रांसफार्मर फुंका है और उसे उतारा जा रहा है। जब गर्मी शुरू होने से पहले विभाग ने कई दिनों का शटडाउन लेकर 'कथित मेंटेनेंस' का ढोल बजाया था, तो वो बजट किसकी जेब में गया? एक तरफ विभाग बिजली आपूर्ति देने में पूरी तरह दिवालिया और विफल साबित हो चुका है, और दूसरी ओर वह अपने ही भुक्तभोगी उपभोक्ताओं को कनेक्शन काटने का भय दिखाकर अपनी नंगी तानाशाही पर उतारू है।

देवबंद की जनता आज इन बड़े साहबों से सीधे और तीखे सवाल पूछ रही है अधीक्षण अभियंता (SE) रवींद्र बाबू और उपखंड अधिकारी (SDO) संतोष कुमार क्या रौशन कॉलोनी के हजारों मासूम बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को इस भीषण गर्मी-उमस में बीते 8 दिनों से लगातार प्रताड़ित करने के लिए सीधे जिम्मेदार नहीं हैं? देवबंद के एक्सएन (XEN) और जिले के आला अधिकारियों की कार्यप्रणाली अब पूरी तरह से सवालों के घेरे में है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इन बड़े एसी वाले साहबों को कभी फील्ड में जनता का दर्द सुनने के लिए तो देखा नहीं जाता, लेकिन दफ्तरों में बैठकर धमकियां देने में ये नंबर वन हैं!

बिजली विभाग की 'वसूली नीति' सुपरफास्ट, लेकिन जनता को राहत देने में फेल! पहली ही गर्मी में फुंका 33KV केबल, 6 घंटे से अंधेरे और गर्मी में तड़प रहा देवबंद

स्थानीय नागरिकों ने बिजली विभाग के आंतरिक भ्रष्टाचार का एक और सनसनीखेज भंडाफोड़ किया है। लोगों का सीधा आरोप है कि फील्ड से नदारद रहने वाले एक्सएन (XEN), एसडीओ (SDO) या जेई (JE) से कम रौब और दबदबा ठेके पर काम कर रहे लाइनमैन नहीं रखते हैं। इन स्थानीय लाइनमैनों ने खुद विभाग को चूना लगाने के लिए और अपनी जेबें भरने के लिए क्षेत्र में धड़ल्ले से 'नंबर दो' (अवैध) के कनेक्शन वितरित किए हुए हैं। इसी भ्रष्टाचार के कारण ट्रांसफार्मरों और केबलों पर क्षमता से अधिक लोड बढ़ रहा है, जिसे सिस्टम झेल नहीं पा रहा है और आए दिन केबल आग का गोला बन रहे हैं व ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं।

अपनी इन गंभीर नाकामियों और बदइंतजामी पर विभाग को उपभोक्ताओं से हाथ जोड़कर माफी मांगनी चाहिए थी। लेकिन विभाग इसके विपरीत डराने और कनेक्शन काटने की धमकियां दे रहा है ताकि इस लोकतांत्रिक देश में बिजली संकट से त्रस्त जनता अपनी आवाज न उठा सके। विभाग चाहता है कि उपभोक्ता डरा रहे, ताकि वह अपनी बुनियादी मांगों को लेकर बिजली दफ्तरों के बाहर दरी बिछाकर धरना-प्रदर्शन करने और अधिकारियों का घेराव करने की हिम्मत न जुटा पाए।

देवबंद के पठानपुरा महल में सजी अदब की शानदार महफ़िल, जावेद खान की मेज़बानी में देर रात तक गूंजते रहे शेरो-सुख़न

अधिकारी कान खोलकर सुन लें, सुबह 7:00 बजे से डंडा लेकर कनेक्शन काटने का जो 'महा-अभियान' चलाने की धमकी दी जा रही है, उसे देवबंद की जनता तब तक बर्दाश्त नहीं करेगी जब तक विभाग के भ्रष्ट लाइनमैनों पर कार्रवाई नहीं होती और रौशन कॉलोनी की बिजली बहाल नहीं होती। अगर तुरंत समाधान नहीं हुआ, तो बिजली दफ्तर का घेराव कर ऐसा 'महा-आंदोलन' शुरू होगा जिसकी गूंज लखनऊ तक सुनाई देगी।

रिपोर्ट - दीन रज़ा






Deen Raza

DRD NEWS 24 देवबंद (सहारनपुर) का एक स्वतंत्र न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष पत्रकारिता, जनहित के मुद्दों और स्थानीय खबरों को प्राथमिकता देता है।"

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने