थाना प्रभारी सूबे सिंह के एक्शन से हिला खनन माफिया, 7 वाहन जब्त! बड़ा सवाल- देवबंद के अधिकारी कब जागेंगे?

थाना प्रभारी सूबे सिंह के एक्शन से हिला खनन माफिया, 7 वाहन जब्त! बड़ा सवाल- देवबंद के अधिकारी कब जागेंगे?

  • मिर्जापुर में माफियाओं पर चला बुलडोज़र, लेकिन देवबंद में किसकी शह पर दौड़ रहे अवैध खनन के डंपर? आखिर कौन है 'रहस्यमयी संरक्षक'?
  • सहारनपुर में खनन माफियाओं पर कार्रवाई, लेकिन देवबंद में शाम ढलते ही क्यों शुरू हो जाता है 'खनन राज'? पुलिस की खामोशी पर उठे सवाल
  • देवबंद बना अवैध खनन माफियाओं का सुरक्षित ठिकाना? मिर्जापुर में सीज हुए 7 डंपर, इधर माफियाओं के आगे क्यों बेबस दिख रहा सिस्टम!

देवबंद/सहारनपुर। एक तरफ सहारनपुर पुलिस अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर कानून का डंडा चला रही है, तो दूसरी तरफ देवबंद क्षेत्र में अवैध खनन का खेल लगातार परवान चढ़ता दिखाई दे रहा है। हालात ऐसे हैं कि अब आम जनता खुलकर सवाल पूछने लगी है कि क्या देवबंद क्षेत्र अवैध खनन माफियाओं का 'सुरक्षित जोन' बन चुका है? वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के सख्त निर्देशों पर जिलेभर में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मिर्जापुर थाना पुलिस ने एक सराहनीय कार्रवाई करते हुए अवैध खनन सामग्री ले जा रहे सात डंपरों को सीज कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।

देहरादून में पत्रकारिता की हुंकार नेशनल वी.आई.पी. प्रेस क्लब के मंच पर जुटे दिग्गज, पूर्व सीएम 'निशंक' बोले पत्रकार लोकतंत्र की असली ताकत

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और एसडीएम बेहट के निर्देशन में मिर्जापुर थाना प्रभारी सूबे सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाकर अवैध रूप से खनन सामग्री परिवहन कर रहे सात डंपरों को पकड़ लिया। सीज किए गए वाहनों में शामिल हैं (UP 11 DT 3336) (UP 11 DT 5768) (UP 11 AT 2367) (UP 11 DT 0664) (UP 11 DT 7616) (HR 37E 0068)(UK 17 CA 2172) पुलिस ने सभी वाहनों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट न्यायालय को प्रेषित कर दी है।

क्या 'ठग ऑफ देवबंद' और ईदगाह कमेटी, दोनों ही नूरा कुश्ती खेल रहे हैं...?

मिर्जापुर पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब देवबंद क्षेत्र के नागरिकों के मन में एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि जब जिले के अन्य क्षेत्रों में अवैध खनन माफियाओं पर शिकंजा कसा जा सकता है, तो देवबंद में ऐसा क्यों नहीं हो रहा? स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई महीनों से देवबंद क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार खुलेआम जारी है। दिन हो या रात, कई क्षेत्रों में भारी वाहनों की आवाजाही लगातार देखी जा सकती है।

देवबंद में नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, 11.5 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार; क्या अब टूटेगा नशे का नेटवर्क?

शाम ढलते ही शुरू हो जाता है 'खनन का खेल रणखंडी फाटक क्षेत्र में शाम होते ही मिट्टी से भरे डंपर और ट्रैक्टर-ट्रालियां सड़कों पर दौड़ने लगती हैं। ईदगाह रोड, मुहल्ला बिरियान और आसपास के इलाकों में बीते कई दिनों से देर रात तक मिट्टी ढोने का काम जारी है। रातभर चलने वाले भारी वाहनों के कारण स्थानीय लोगों की नींद हराम हो चुकी है, जबकि सड़कों की हालत भी लगातार खराब होती जा रही है। क्या खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि उन्हें अब कानून का कोई डर नहीं? कुछ दिन पूर्व मीडिया में अवैध खनन को लेकर विस्तृत खबरें प्रकाशित हुई थीं। उन खबरों के बाद कुछ दिनों तक गतिविधियां धीमी जरूर हुईं, लेकिन बाद में फिर से अवैध खनन का खेल पहले की तरह शुरू हो गया।

अंजुमन गाड़ा फाउंडेशन के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न, सज्जाद हुसैन एडवोकेट बने सदर, मुस्तफा एडवोकेट को मिली सेक्रेटरी की जिम्मेदारी

ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या प्रशासन को इन गतिविधियों की जानकारी नहीं है? या फिर सबकुछ जानकर भी अनजान बना जा रहा है? क्या अवैध खनन माफियाओं को किसी प्रभावशाली संरक्षण का लाभ मिल रहा है? यदि मिर्जापुर में सात डंपर सीज हो सकते हैं तो देवबंद में कार्रवाई क्यों नहीं? क्या देवबंद में अवैध खनन करने वालों की सूची प्रशासन के पास नहीं है? क्या रात्रिकालीन गश्त के दौरान पुलिस और संबंधित विभागों को भारी वाहनों की आवाजाही दिखाई नहीं देती? आखिर कब तक अवैध खनन माफिया कानून को चुनौती देते रहेंगे

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. फ़िरोज़ ख़ान के बेटे डॉ. दानियाल ख़ान ने रचा इतिहास, एमबीबीएस में गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया देवबंद का मान

देवबंद क्षेत्र के नागरिकों का कहना है कि यदि अवैध खनन पर शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले समय में हालात और गंभीर हो सकते हैं। लोगों का मानना है कि अवैध खनन न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि पर्यावरण, सड़कों और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा बनता जा रहा है मिर्जापुर पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई कर एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया है। अब निगाहें देवबंद प्रशासन पर टिकी हैं। जनता जानना चाहती है कि क्या देवबंद में भी खनन माफियाओं पर कानून का डंडा चलेगा या फिर अवैध खनन का यह खेल यूं ही जारी रहेगा?

रिपोर्ट : दीन रज़ा






Deen Raza

DRD NEWS 24 देवबंद (सहारनपुर) का एक स्वतंत्र न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष पत्रकारिता, जनहित के मुद्दों और स्थानीय खबरों को प्राथमिकता देता है।"

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने