14 राज्यों की चुनौती और 'बसंत कराटे अकादमी' का दबदबा, मदन कौशिक ने थपथपाई पीठ
- मेहनत रंग लाई! कोच बसंत उपाध्याय के शिष्यों ने नेशनल कराटे चैंपियनशिप में गाड़े सफलता के झंडे
- आज के युवा कल के भारत का भविष्य हैं खेल न सिर्फ हमें शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं, बल्कि जीवन में अनुशासन भी सिखाते हैं। मुख्य अतिथि मदन कौशिक
देवबंद। कहते हैं कि मेहनत अगर खामोशी से की जाए, तो सफलता शोर मचा देती है। कुछ ऐसा ही नजारा धर्मनगरी हरिद्वार में देखने को मिला, जहाँ आयोजित 8वीं ISF नेशनल कराटे चैंपियनशिप 2026 में देश भर से आए जाँबाज़ों के बीच पदकों के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 14 राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियाँ बटोरीं 'बसंत कराटे अकादमी' के होनहारों ने, जिन्होंने अपनी किक और पंच के दम पर मेडल तालिका में तहलका मचा दिया।
देवबंद की काली रातें पार्ट 2 सच लिखने की सज़ा या खुन्नस ?
प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए जाने-माने कराटे कोच बसंत उपाध्याय ने बताया कि इस नेशनल चैंपियनशिप का स्तर बेहद ऊंचा था देश के कोने-कोने 14 राज्यों से आए मार्शल आर्ट्स के दिग्गजों ने इसमें शिरकत की थी लेकिन हमारे खिलाड़ियों ने न सिर्फ बेहतरीन तकनीक दिखाई, बल्कि अनुशासन और उत्कृष्ट खेल भावना का ऐसा परिचय दिया कि पूरा खेल परिसर तालियों से गूँज उठा अकादमी के खिलाड़ियों ने कराटे मैट पर उतरकर ऐसा शौर्य दिखाया कि सोने, चांदी और कांसे के पदकों की झड़ी लगा दी।
खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर मेडल लिस्ट कुछ इस प्रकार रहा अपनी-अपनी कैटेगरी में प्रतिद्वंदियों को धूल चटाकर देश में नाम रोशन करने वाले 'गोल्डन बॉयज और गर्ल्स नीशू प्रजापति, तनु, संजीवनी, कोमल, गुंजन, श्री शर्मा, आदित्य, तेजस, वासु, आदित्य कुमार एवं वंश रहे कांटे के मुकाबले में उपविजेता रहकर रजत पदक पर कब्जा जमाने वाले खिलाड़ी निधि, अंशिका, विकी, विभोर, अब्दुल, अयान एवं वंश रहे व शानदार फाइट बैक करते हुए अपनी झोली में कांसा डालने वाले जाँबाज़ मिश्ती, मीनाक्षी, विकी, वरदान, अली हमजा एवं अनुराग।
देवबंद के आम रास्ते या ‘VIP’ पार्किंग? देवबंद का हाल रास्ता बंद, रसूख बुलंद
इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में सूबे के कद्दावर नेता मदन कौशिक उपस्थित रहे उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में स्थानीय सभासद राजेश शर्मा ने भी शिरकत की अतिथियों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कोच बसंत उपाध्याय के प्रयासों की सराहना की और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उत्तराखंड के ये बच्चे एक दिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का तिरंगा लहराएंगे।
एडिटर की कलम से
बसंत कराटे अकादमी के सभी होनहार खिलाड़ियों उनके अभिभावकों और कोच बसंत उपाध्याय को इस ऐतिहासिक सफलता पर हमारी पूरी टीम की तरफ से ढेर सारी बधाई आप ऐसे ही आगे बढ़ते रहें और देश का नाम रोशन करते रहें।
रिपोर्ट - दीन रज़ा





