नगर पालिका अध्यक्ष ने स्टाफ़ के साथ किया ईदगाह का निरीक्षण

नगर पालिका अध्यक्ष ने स्टाफ़ के साथ किया ईदगाह का निरीक्षण

  • ईदगाह कमेटी के साथ बातचीत कर व्यस्था की जानकारी ली और हर प्रकार से नगर पालिका अध्यक्ष ने सहयोग का आश्वासन दिया 
  • ईदगाह कमेटी के सीक्रेटरी सुहेल सिद्दिकी ने नगर पालिका अध्यक्ष विपिन गर्ग के साथ आयोजन की तैयारियों की सम्पूर्ण जानकरी साझा की

देवबंद। ईद के त्यौहार के मद्देनजर नगर पालिका अध्यक्ष ने स्टाफ़ व सभासदों के साथ ईद की नमाज़ के आयोजन के लिए जारी तैय्यारीयों का जायजा लिया मीडिया को जानकारी देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि ईद की नमाज़ के दोरान और त्यौहार पर किसी प्रकार की असुविधा ना इसके लिए नगर पालिका कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। 

नगर पालिका अध्यक्ष विपिन गर्ग ने बताया कि ईदगाह की तरफ़ जाने वाले सभी मुख्य मार्गों पर सफ़ाई कर्मियों को विशेष साफ़ सफ़ाई रखने के साथ ईदगाह को जोड़ने वाले मार्गों पर चुने का छिड़काव करने के लिए भी निर्देशित किया गया है नमाज़ीयों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए सभी व्यवस्थाएं समय से दुरूस्त की जा रही हैं। 

ईदगाह पहुँचे नगर पालिका अध्यक्ष ने ईदगाह कमेटी से ईद की नमाज़ के आयोजन की तैयारियों की विस्तृत जानकारी हासिल की साथ ही नगर पालिका कर्मचारियों का सहयोग करने की अपील भी की ईदगाह कमेटी के सीक्रेटरी सुहेल सिद्दिकी ने कहा कि ईद-उल-फितर मोहब्बत और खुशियां बांटने का त्योहार है उन्होंने सभी से इस त्यौहार के अवसर पर आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देने का आव्हान किया। 

रिपोर्ट - दीन रज़ा 







Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने