रेलवे पेंशन अदालत 15 दिसंबर 2023 को अंबाला मंडल कार्यालय पर कार्यकारिणी को किया संबोधित

रेलवे पेंशन अदालत 15 दिसंबर 2023 को अंबाला मंडल कार्यालय पर कार्यकारिणी को किया संबोधित 

  • बैठक की अध्यक्षता आर के धींगडा एवं संचालन एन एस चौहान ने किया

सहारनपुर-- रेलवे पेंशनर्स समाज की संस्था कार्यालय पर आयोजित मासिक कार्यकारिणी समिति को संबोधित करते हुए संस्थापक आर सी शर्मा ने बताया कि रेलवे पेंशनर्स  की पेंशन संबंधी  शिकायतों का निस्तारण करने के लिए अंबाला मंडल कार्यालय पर 15 दिसंबर 2023 को रेलवे पेंशन अदालत आयोजित की जाएगी। 

देवबंद सीओ अशोक कुमार सिसोदिया एवं थाना प्रभारी सूबे सिंह ने किया पैदल गश्त

उन्होंने बताया कि रेलवे अंबाला मंडल वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी रविंद्र सिंह के पत्र संख्या 720/ई /पेंशन अदालत/ 23 /समापन/अंबाला  दि. 13 10 2023 को जारी किए गए। 

पत्र के अनुसार अंबाला मंडल के पेंशनर्स अपनी पेंशन संबंधी समस्याएं 10 नवंबर 2023 तक मंडल कार्यालय अंबाला पर जमा करा दे। उन्होंने कहा कि  रेलवे पेंशनर्स अपनी पेंशन संबंधी समस्याएं 10 नवंबर 2023 तक मंडल कार्यालय अंबाला पर सीधे या इस संस्था के माध्यम से भेज सकते है।

विशिष्ट उपस्थित- जे पी शर्मा, हरीश कुमार, अशोक शर्मा, अरविंद शर्मा, मूलचंद रॉगड़ा, जे एन शर्मा, अजीत सिंह राणा, अमरनाथ त्यागी, वी के शर्मा, वी के त्यागी, मनजीत सिंह काला, अजय शर्मा,इकबाल अजीम आदि ।

रिपोर्ट - दीन रज़ा / इमरान शेख

जुमे की नमाज़ के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहारनपुर के आदेशों पर चाक-चौबंद दिखा देवबंद पुलिस प्रशासन








Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने