मांग पूरी ना होने पर बारात न लाने की धमकी, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

मांग पूरी ना होने पर बारात न लाने की धमकी, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

  • नागल थाना क्षेत्र के गांव दंघेड़ा में बारात लाने की एवज में एक लाख रुपए व बुलेट मोटर साइकिल मांगने का मामला प्रकाश में आया है।

दैनिक बुलन्द भारत -- ब्यूरो सहारनपुर

दीन रज़ा सिद्दिकी / एसडी गौतम 

प्राप्त जानकारी के अनुसार डनघेड़ा निवासी जब्बार ने अपनी पुत्री की सगाई रागिब पुत्र आशिक निवासी ग्राम मोहितपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार के साथ धूमधाम से की थी जिसमे दस मार्च को शादी की तारीख तय की गई थी तथा शादी की तैयारियों हेतु कार्ड भी बांट दिए गए है। लेकिन अब दूल्हा पक्ष शादी में बारात लाने की एवज में एक लाख रुपए नकद व बुलेट मोटर साइकिल की मांग कर रहा है तथा डिमांड पूरी न करने की स्थिति में बारात न लाने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

जामिया तिब्बया युनानी मेडिकल कॉलेज मे 60 छात्रों को वितरित किए गए टैबलेट


काम आई इंस्पेक्टर सुबेसिंह की रणनीति, चोरी की ट्रॉली संग चार गिरफ्तार



Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने