सहारनपुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को किया गिरफ्तार

सहारनपुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को किया गिरफ्तार

  • व्यापारी को लूटने वाले बदमाशों के साथ मुठभेड़ मे पुलिस ने एक बदमाश के पैर में मारी गोली
  • पुलिस ने बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है बदमाश के पास से अवैध तमंचा भी बरामद हुआ है

दैनिक बुलन्द भारत -- ब्यूरो सहारनपुर

दीन रज़ा सिद्दिकी 

सहारनपुर-- एसएसपी विपिन ताडा ने बताया, 11 फरवरी को सरसावा के इंडस्ट्रियल एरिया में एक व्यापारी से 35 हजार रुपए की लूट हुई थी। तीन बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया था। पुलिस बुधवार को सुबह करीब दो बजे इंडस्ट्रियल एरिया में चेकिंग कर रही थी।

तभी पुलिस और बदमाशों का आमना-सामना हो गया पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। काउंटर फायरिंग करते हुए पुलिस ने एक बदमाश अनिल को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी है। जबकि बदमाश के दो अन्य साथी भागने में कामयाब हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

फैमिली ऑफ ब्ल्ड डोनर्स ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित किया गया रक्तदान शिविर

सुबह 5 बजे तक पुलिस ने कांबिंग की पुलिस की गोली पैर पर लगने के बाद बदमाश अनिल नीचे गिर गया था। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन उसके दो साथ पास ही में एक खेत में भाग गए। पुलिस ने करीब तीन घंटे खेत में कांबिंग की।

ग्राम मिरगपुर निवासी भगवान दास उर्फ मोनू चौधरी ने किया क्षेत्र का नाम रोशन

लेकिन दोनों बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लग सके। पुलिस के अनुसार, बदमाश ने पूछताछ में बताया है, उन्होंने 11 फरवरी को एक व्यापारी के साथ लूट की थी। लूट का हिस्सा आपस में बांट लिया था। मंगलवार को भी वह लूट की घटना को अंजाम देने वाले थे।

पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में बंसल टेक्नोक्रैट का नाम से निर्माण यूनिट है। जहां डेयरी उद्योग से जुड़ी मशीनें बनाई जाती हैं। प्रदीप कुमार बंसल टेक्नोक्रैट में प्रबंधक हैं। वह 11 फरवरी की रात को अपना काम निपटा कर 45 हजार रुपए की नकदी के साथ रात आठ बजे बाइक से अपने घर सहारनपुर लौट रहे थे।

महिला को डीलर राजकुमार की धमकी मेरा कोई कुछ भी नहीं बिगाड़ सकता

जैसे ही वह औद्योगिक क्षेत्र से अंबाला रोड पर आने के लिए पिलखनी रेलवे फाटक के समीप पहुंचे थे। अचानक तीन लुटेरों ने उन्हें घेरकर कनपटी पर तमंचा सटा कंधे पर लटका बैग छीन लिया। प्रदीप ने बाइक से भागने का प्रयास किया तो उनकी बाइक अचानक बंद हो गई। बदमाशों ने बाइक की चाबी निकाल कर फेंक दी। प्रदीप कुमार को रजबाहे में धक्का दे दिया और नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए थे।

देवबंद के अपूर्ति विभाग मे आपूर्ति निरीक्षक मोहिनी मिश्रा से ज्यादा क्या राजकुमार डीलर की चलती है


देवबंद अपूर्ति विभाग की भेदभावपूर्ण नीति से त्रस्त देहात क्षेत्र की जनता



Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने