बुखारी शरीफ इजलास शानओ शौकत के साथ संपन्न

बुखारी शरीफ इजलास शानओ शौकत के साथ संपन्न

  • मजहब कोई भी हो सभी धर्मों की पवित्र किताबें आपसी प्रेम भाईचारा और इंसानियत का सबक देती है मौलाना रफीउज्जमा

दैनिक बुलन्द भारत -- ब्यूरो शामली

दीन रज़ा सिद्दिकी 

शामली-- जलालाबाद,कस्बे की प्रसिद्ध शिक्षण संस्था जामिया मिफ्ता उल उलूम में सालाना इजलास बुखारी शरीफ का आयोजन अपनी शान ओ शौकत के साथ संपन्न हुआ कार्यक्रम की शुरुआत मौलाना शोएब मिफ्ताही ने कुरान शरीफ की तिलावत से कराई कार्यक्रम की अध्यक्षता मदरसा मोहतमिम कारी वली उल्लाह खान शेरवानी ने की,निजामत/ संचालन मौलाना अय्यूब,ने किया। 

इस मौके पर हजारों लोगो को हदीस, पवित्र पुस्तक के हवाले से हजरत मौलाना रफ़ीउज्जमा ने खिताब फरमाते हुए कहा,अगर दुनिया और आखिरत में कामयाबी हासिल करना चाहते हो तो कुरान शरीफ और हदीस की तालिमात को अपनी जिंदगी में अमल करना चाहिए,यही एक रास्ता है जो हमे जीने का सलीका,इंसानियत का सबक देती है इस मौके पर फारिग होने वाले मो खालिद झारखंडी, किफायत उल्लाह,बंगाली,मो असजद,शाकिर कैरानवी,शादाब,अब्दुल रहीम आजम गढ़ मो शमीम मेवाती सहित 97 तुलबाओ को जिसमे 22 छात्रों को मुफ्ती,और 75 छात्रों को मौलवी की सनद उपाधि प्रदान की गई।

कुरान व हदीस की तालिमात पर अमल से ही दुनिया और आखिरत में कामयाबी हासिल हो सकती है मौलाना रफीउज्जमा हजरत मौलाना रफी उज्जमा साहब ने अपनी तकरीर में फरमाया, खुदा का नेक बंदा वही है जो हमेशा सच्चाई की राह पर चलकर गरीब व बेसहारा लोगो की मदद करता है।अपने मां-बाप पड़ोसियों अजीजो और हमवतन अजीजो का हक अदा करता है।

फैमिली ऑफ ब्ल्ड डोनर्स ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित किया गया रक्तदान शिविर

 मजहब कोई भी हो सभी धर्मों की पवित्र किताबें आपसी प्रेम भाईचारा और इंसानियत का सबक देती है। जरूरत है हम सब उन शिक्षाओं को अपनी जिंदगी में अमल करें।हजरत रफी उज्जमा ने फरमाया,इंसान के जो भी दुनिया में आमाल होंगे,वो अल्लाह की ऐसी तराजू में तोले जायेंगे,जिससे उसका फैसला दोजख और जन्नत में जायेगा।उन्होंने कहा अपनी जिंदगी को अच्छे अमल में गुजारने की कोशिश करे,अच्छे अमल से ही अल्लाह राजी होता है।बंगलौर से तशरीफ लाए खास मेहमान हजरत मौलाना शोयब उल्लाह बेंगलौरी ने खिताब पढ़ते हुए बुजुरगाने दीन हजरत मौलाना मसी उल्लाह खान शेरवानी की खिदमात को,और उनके जरिए दी गई तालिमात नसीहतों के हवाले से रोशनी डाली गई हजरत शोएब उल्लाह बेंगलौरी ने फरमाया दीन और दुनिया की तालीम हासिल करें। 

जो भी इल्म हासिल करे,वो आपके हुसने अखलाक में छलकना ,दिखना चाहिए।मां बाप को अपने बच्चों की परवरिश को लेकर संजीदा होना चाहिए। इल्म हासिल करने के बाद जब आप आगे पहुंचकर लोगों की खिदमत करते हैं तो यह भी एक इबादत में शुमार होता है। दुनिया और आखिरत में कामयाबी का वाहिद इलाज कुरान और हदीस पर अमल करने से ही मुमकिन है।

महिला को डीलर राजकुमार की धमकी मेरा कोई कुछ भी नहीं बिगाड़ सकता

इस मौके पर क्षेत्र से हजारों की तादाद में लोगों ने शिरकत की ,मुफ्ती रहीस,मुफ्ती ताहिर,मुफ्ती उजैर,मौलाना अन्नू मिया शेरवानी,मुफ्ती फरजान शेरवानी, मुफ्ती दानिश,मौलाना अब्दुल सत्तार, मौलाना सैयद शारिक हुसैन,मौलाना वाजिद अली,फैज शेरवानी, पूर्व चेयरमैन जहीर मलिक शकील चौधरी , चौधरी इस्तकार, सोयाब कासमी, मो सालिम, वजाहत मियां,जिशान काजमी,मौलाना अय्यूब मिफ्ताही,शोएब खान,अब्दुल रहमान, डा बरकत उल्लाह खान,अन्नू नसीम राही मेहताब सैफी,अखलाक मलिक आदि सहित क्षेत्र एवम दूर दराज के हजारों लोग,महिलाए,बच्चे शामिल रहे कार्यक्रम के अंत में मदरसा मिफ्ता उल उलूम के प्रबंधक कारी वली उल्लाह खान शेरवानी ने दुआ कराई जिसमे आवाम और मुल्क की तरक्की खुशहाली के लिए हजारों हाथ एक साथ,दुआ के लिए उठे।

फैमिली ऑफ ब्ल्ड डोनर्स ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित किया गया रक्तदान शिविर


देवबंद अपूर्ति विभाग की भेदभावपूर्ण नीति से त्रस्त देहात क्षेत्र की जनता



Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने