ग्राम मिरगपुर निवासी भगवान दास उर्फ मोनू चौधरी ने किया क्षेत्र का नाम रोशन

ग्राम मिरगपुर निवासी भगवान दास उर्फ मोनू चौधरी ने किया क्षेत्र का नाम रोशन

  • नेशनल मास्टर गेम्स वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता मे 34 आयु वर्ग में जीता गोल्ड मेडल

दैनिक बुलन्द भारत -- ब्यूरो सहारनपुर

दीन रज़ा सिद्दिकी 

देवबंद-वाराणसी के बीएचयू कॉलेज में आयोजित नेशनल मास्टर गेम्स वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में क्षेत्र के एक युवा ने गोल्ड मेडल जीतकर परिवार व गांव का ही नहीं बल्कि क्षेत्र का नाम रोशन किया।

देवबंद क्षेत्र के गांव मिरगपुर निवासी भगवान दास उर्फ मोनू चौधरी ने वाराणसी के बीएचयू कॉलेज में आयोजित नेशनल मास्टर गेम्स वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के 34 आयु वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। मोनू चौधरी की इस कामयाबी से परिवार व गांव में ही नहीं बल्कि क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है।

देवबंद अपूर्ति विभाग की भेदभावपूर्ण नीति से त्रस्त देहात क्षेत्र की जनता

फेडरेशन के सचिव अशोक सक्सेना, अध्यक्ष परमजीत सिंह,सोहन सिंह ग्राम प्रधान अर्जुन सिंह, सोनू प्रमुख रुपिंदर व सोनू गुर्जर आदि लोगों ने मोनू चौधरी के मेडल जीतने पर उन्हें बधाई दी शुभकामनाएं दी।

महिला को डीलर राजकुमार की धमकी मेरा कोई कुछ भी नहीं बिगाड़ सकता

देवबंद के अपूर्ति विभाग मे आपूर्ति निरीक्षक मोहिनी मिश्रा से ज्यादा क्या राजकुमार डीलर की चलती है



Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने