डाक्टर की वीडियो क्लीपिंग बनाता कथित पत्रकार गिरफ्तार करने वाली सहारनपुर पुलिस कब आएगी एक्शन मुंड पर
- नज़राना साबरी, मेहरबान, व अन्य का वायरल वीडियो जांच का विषय।
- चौथे स्तम्भ को कलंकित करने वालों को बैनाकाब क्यूं नहीं करते पत्राकार संगठन।
दीन रज़ा सिद्दिकी
सहारनपुर- एक समय था जब कोई अर्जी फ़र्जी तथाकथित पत्रकार जनपद सहारनपुर मे आसानी से किसी को अपनी ठगी का शिकार नहीं बना सकता था।
उसी समय की बात है गुरुवार की दोपहर दो बजे 06 जुलाई 2012 के दिन एक कथित पत्राकार हकीकत नगर में महिला डाक्टर के कक्ष में घुसकर वीडियो क्लीपिंग बनाने लगता है स्टिंग करने के नाम पर डाक्टर को ब्लेकमेल करने लगता है और सीधा पर्दे के पीछे मरीज़ देख रहे डॉक्टर की वीडियो बनाने लगता और खुद को चैनल का पत्राकार बताने लगता है।
जिसका डॉक्टर दारा विरोध किया जाता है स्टाफ को बुला कर पत्रकार को केबिन से बाहर निकलने का प्रयास होता है विवाद बढ़ाने लगता है पुलिस को इसकी जानकारी दी जाती है जानकारी मिलते ही एसआई अजय पाल गौतम पहुंच कर स्थिति को सम्भाल लेते हैं और कथित पत्रकार को हिरासत मे ले लेते हैं।
पुलिस कथित पत्राकार के पास से दो मोबाइल और करीब आधा दर्जन आई-कार्ड बरामद करती है मुकदमा लिखा जाता है और तथाकथित पत्राकार को जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया जाता है पूरा मामला सदर बाजार कोतवाली के हकीकत नगर में सहगल नर्सिग होम का था।
लेकिन दस साल बाद हम इसका ज़िक्र क्यों कर रहे हैं अभी हाल ही में जनपद सहारनपुर मे पत्रकारों लेकर ख़बरें अधिक आती रहते हैं अवैध उगाही से लेकर संरक्षण और पत्रकारिता के चोले मे जो सब जनपद मे हो रहा है शायद इस से पहले कभी नहीं हुआ है।
आज ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जो कि सहारनपुर का बताया जा रहा है वीडियो किसी जनसेवा केन्द्र का है जिसमें एक महिला पत्रकार दो युवक मिला कर एक एक व्यक्ती को घेरे हुए हैं और हिंसक दिखाई पड़ रहे हैं
वायरल पोस्ट मे लिखा है कि नजराना साबरी नामक युवती कभी बताती है अपने आपको दैनिक जागरण का पत्रकार बता कर युवक को घेरा हुआ है। विजिलेंस टीवी चैनल का पत्रकार बताने की बात भी है। मेहरबान नामक युवक खुद क एलआईयू का अधिकारी बताता है एसा वायरल पोस्ट मे लिखा गया है।
वायरल वीडियो मे पत्रकार किसी घर का बैनामा देखने की ज़िद पर अड़े हुए हैं हालांकि युवक बैनामा दिखाने और मिलान की बात करते भी दिख रहे हैं मोहल्ले वासियों ने जब इनको पकड़ के बैठा लिया और पुलिस को जानकारी दी तो पुलिस के आने से पहले ये तीनों वहाँ से देकर फरार हो


