अलीगढ़ में डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर डॉ. शाजिया नाज का सम्मान, समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान की सराहना

अलीगढ़ में डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर डॉ. शाजिया नाज का सम्मान, समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान की सराहना

  • समाज सेवा से शिक्षा तक डॉ. शाजिया नाज की उपलब्धि, डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर हुआ सम्मान
  • डॉ. शाजिया नाज को मिली डॉक्टरेट की उपाधि, इमरान देशभक्त बोले समाज सेवा और शिक्षा में योगदान सराहनीय

देवबंद । समाज सेविका एवं अधिवक्ता डॉ. शाजिया नाज को अलीगढ़ में अमेरिका की एक संस्था द्वारा दर्शन शास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान किए जाने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके सामाजिक, शैक्षिक और जनसेवा से जुड़े कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। डॉ. शाजिया नाज का स्वागत करते हुए निकटवर्ती रामपुर निवासी इमरान देशभक्त ने कहा कि डॉ. शाजिया नाज ने समाज सेवा और राजनीति के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी अपनी विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि डॉ. शाजिया नाज लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय रहकर लोगों में शिक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करने का कार्य कर रही हैं।

ग्राम समाज की 468 बीघा भूमि को लेकर प्रधान अब्दुल सत्तार ने ग्रामीणों को दी मुकदमे की जानकारी

इमरान देशभक्त ने कहा कि शिक्षा के प्रति उनकी सक्रियता से समाज में जागरूकता बढ़ी है। उन्होंने डॉ. शाजिया नाज द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से होने वाले नुकसान और शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि डॉ. शाजिया नाज की माता एवं पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष स्वर्गीय जीनत नाज गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए जानी जाती थीं। आज उनकी बेटी भी उन्हीं के नक्शेकदम पर आगे बढ़ते हुए समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. शाजिया नाज का भविष्य उज्ज्वल है और उनकी उपलब्धि समाज के लिए प्रेरणादायक है।

देवबंद नगर पालिका के विकास दावों पर सवाल, बोर्ड बैठक के प्रस्ताव धरातल पर कब उतरेंगे?

इस अवसर पर मोहम्मद मुर्तजा, मोहतशीम गौड़ और मोहम्मद प्रवेज सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने डॉ. शाजिया नाज को डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर बधाई दी और उनके सामाजिक एवं शैक्षिक कार्यों के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

Deen Raza

DRD NEWS 24 देवबंद (सहारनपुर) का एक स्वतंत्र न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष पत्रकारिता, जनहित के मुद्दों और स्थानीय खबरों को प्राथमिकता देता है।"

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने