कागजों में टेक्नीशियन हकीकत में वसूली एजेंट देवबंद में मौत बांट रही 11KV लाइनें, और तड़के 5 बजे गरीबों के कनेक्शन काट रहे TG-2 जीशान

कागजों में टेक्नीशियन हकीकत में वसूली एजेंट देवबंद में मौत बांट रही 11KV लाइनें, और तड़के 5 बजे गरीबों के कनेक्शन काट रहे TG-2 जीशान

  • कागजों में दर्ज एक सरकारी पद की परिभाषा को जब भ्रष्टाचार की दीमक लग जाती है, तो वह कैसा दिखता है, इसका जीता-जागता उदाहरण देवबंद विद्युत विभाग के TG-2 मोहम्मद जीशान हैं।
  • सरकारी नियमावली के अनुसार टीजी-2 (TG-2) का जो काम और योग्यता तय की गई है, मोहम्मद जीशान ने देवबंद में उसकी एक अलग ही भ्रष्ट परिभाषा गढ़ दी है यहाँ उस सरकारी जॉब प्रोफाइल का असली देवबंद मॉडल प्रस्तुत है

देवबंद। उ.प्र. पावर कॉरपोरेशन (UPPCL) के कागजों में यह पद भले ही टेक्नीशियन ग्रेड-2 कहलाता हो, लेकिन देवबंद की मलीन बस्तियों और आम जनता के लिए मोहम्मद जीशान का यह पद 'टॉर्चर एवं वसूली ग्रेड-2' बन चुका है। नियम कहता है कि इस पद के लिए 10वीं में गणित और विज्ञान होना जरूरी है। जीशान ने इस योग्यता का भरपूर इस्तेमाल किया है 'विज्ञान' का इस्तेमाल यह खोजने में कि गरीबों के घरों में बिना नोटिस कैसे घुसा जाए, और 'गणित' का इस्तेमाल टाउन फीडरों पर हो रही करोड़ों की चोरी का हिसाब-किताब सेट करने और छोटे छोटे बकाएदारों से वसूली का टारगेट फिक्स करने में।

देवबंद सड़क हादसे में घायल शूमयला ग़ज़ल की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम

कागजों में इन्होंने बिजली लाइनों को 'फिट' करने का प्रमाण पत्र लिया है, लेकिन देवबंद में इनकी असली मास्टरी जेई (JE) के साथ मिलकर गरीबों पर रौब गालिब करने में है। सरकारी नियम के मुताबिक इनका काम ट्रांसफॉर्मर, लाइन और पैनल की देखरेख करना है। लेकिन जीशान की देखरेख में फीडरों से हर साल करोड़ों की बिजली हवा में गायब हो रही है। इनका असली काम ट्रांसफार्मर की सुरक्षा नहीं, बल्कि लाखों के बड़े बकाएदार 'धन्नासेठों' के अवैध कनेक्शनों का संचालन करना रह गया है।

विभागीय परिभाषा कहती है कि TG-2 का काम बिजली लाइनों या उपकरणों में आने वाले फॉल्ट को ठीक करना है। लेकिन देवबंद में जीशान का मुख्य काम विभाग की साख में आए 'फॉल्ट' को छुपाना और करोड़ों के लाइन लॉस वाले फीडरों पर भ्रष्टाचार के इकोसिस्टम का मेंटेनेंस करना है। असली मेंटेनेंस क्या होता है, यह देवबंद की सड़कों पर देखा जा सकता है। बरसात का समय सिर पर है, लेकिन देवबंद में के मुख्य रास्तों पर 11KV की हाईटेंशन लाइनें बिना गार्डिंग के झूल रही हैं। कहीं गार्डिंग टूटी पड़ी है तो कहीं सिरे से गायब है, जो सीधे तौर पर मौत को दावत दे रही है। लेकिन तकनीकी खामियों को दूर करने वाले TG-2 मोहम्मद जीशान अपना असली काम छोड़कर जेई साहब के साथ 'वसूली' के काम में बिजी हैं।

देवबंद में शिवा हत्याकांड का खुलासा पुलिस मुठभेड़ में दो शूटर गिरफ्तार, पैरों में लगी गोली

शायद विभाग और उसके कर्मचारी अपनी पुरानी करतूतें भूल गए हैं। विभाग की इसी जानलेवा लापरवाही के चलते पूर्व में खानकाह इलाके में एक घर का चिराग बुझ चुका है। दारुल उलूम चौक पर करंट फैलने की दहशतनाक घटनाएं आज भी नगरवासियों के जेहन में ताजा हैं। इतना ही नहीं, यह कोई नहीं भूला है कि विभाग की इसी 'गुंडागर्दी' और खौफ के चलते भाटियारों की सराय में एक युवा नौजवान को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। इतने गंभीर हादसों और मौतों के बाद भी आज देवबंद के मुख्य रास्तों पर 11KV की मौत की लाइनें नंगी झूल रही हैं, और अधिकारी कुंभकर्णी नींद सो रहे हैं।

नियमों के अनुसार TG 2 को जेई के दिशा-निर्देशों में बिजली आपूर्ति और सुधार का काम करना होता है। लेकिन मोहम्मद जीशान का 'फील्ड वर्क' सुबह 5:30 बजे शुरू हो जाता है। जेई के दिशा-निर्देशों पर जर्जर लाइनों का 'सुधार कार्य' करने की बजाय, जीशान सीढ़ी लेकर सोते हुए गरीबों के घरों पर धावा बोलते हैं। लाखों के बकाएदारों की चौखट पर जाने से इनके पैर कांपते हैं, लेकिन तड़के 5 बजे मलीन बस्तियों में अंधाधुंध कनेक्शन काटना ही इनका असली 'फील्ड वर्क' बन चुका है।

देवबंद विद्युत विभाग का बिजली घोटाला टाउन फीडर-3 बना भ्रष्टाचार का नया एपिसेंटर, अकेले 9 करोड़ 27 लाख की चोरी

TG-2 एक बेहद जिम्मेदार तकनीकी पद है, जिसका काम जनता को निर्बाध बिजली देना और जानलेवा तकनीकी खामियों को दूर करना है। लेकिन मोहम्मद जीशान जैसे कर्मचारियों ने इस पद की गरिमा को तार-तार कर इसे महज जेई और एसडीओ के 'वसूली एजेंट' के स्तर तक गिरा दिया है। जब तक ऐसे 'टेक्नीशियन' 11KV की टूटी गार्डिंग छोड़ गरीबों की बस्तियों में खौफ फैलाते रहेंगे, देवबंद का 40 करोड़ का राजस्व घाटा कभी शॉर्ट सर्किट होने से नहीं बच पाएगा।

रिपोर्ट - दीन रज़ा






Deen Raza

DRD NEWS 24 देवबंद (सहारनपुर) का एक स्वतंत्र न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष पत्रकारिता, जनहित के मुद्दों और स्थानीय खबरों को प्राथमिकता देता है।"

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने