देवबंद के पठानपुरा महल में सजी अदब की शानदार महफ़िल, जावेद खान की मेज़बानी में देर रात तक गूंजते रहे शेरो-सुख़न

देवबंद के पठानपुरा महल में सजी अदब की शानदार महफ़िल, जावेद खान की मेज़बानी में देर रात तक गूंजते रहे शेरो-सुख़न

  • याद-ए-ज़ियाउद्दीन अंसारी' मुशायरे में उमड़ा सैलाब, जावेद खान की पहल पर देशभर के शायरों ने बांधा समां
  • देवबंद मरहूम ज़ियाउद्दीन अंसारी की याद में सजी अज़ीमुश्शान महफ़िल, पठानपुरा महल में देर रात तक बरसती रही अदब की रोशनी

देवबंद। अदब, तहज़ीब और गंगा-जमुनी संस्कृति की सरज़मीं देवबंद में शनिवार की रात पठानपुरा महल उस समय शेरो-सुख़न की खुशबू से महक उठा, जब पूर्व चेयरमैन मरहूम ज़ियाउद्दीन अंसारी की याद में एक भव्य एवं अज़ीमुश्शान मुशायरे का आयोजन किया गया। देर रात तक चली इस अदबी महफ़िल में देश के नामचीन शायरों ने अपने पुरअसर कलाम पेश कर न सिर्फ श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया, बल्कि मरहूम ज़ियाउद्दीन अंसारी को खिराज-ए-अकीदत भी पेश की। इस यादगार मुशायरे का आयोजन क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी जावेद खान द्वारा कराया गया। जावेद खान की इस पहल को देवबंद की अवाम ने खूब सराहा और बड़ी संख्या में लोग इस अदबी महफ़िल का हिस्सा बनने के लिए पठानपुरा महल पहुंचे।

इन दिनों चर्चा में है ईदगाह देवबंद

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि तस्सावर गॉड ने फीता काटकर किया। इसके उपरांत नबील खान ने पारंपरिक अंदाज़ में शमा रोशन कर मुशायरे का विधिवत आगाज़ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुखिया असलम खान ने की, जबकि मशहूर शायर एवं बेहतरीन मंच संचालक गुलज़ार जिगर देवबंदी ने अपनी शानदार निज़ामत से महफ़िल को चार चांद लगा दिए। मुशायरे में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे शायरों ने अपने कलाम के जरिए श्रोताओं की खूब वाहवाही लूटी। वसीम राजूपुर, तनवीर फ़िरोज़ाबादी, डॉ. साबिर बेहटी, अफरोज टांडवी, शादाब सहर चर्थावाल, मोनिका मंतेषा, निखत मुरादाबादी, नवाज़िश नज़र, जावेद आसी, नदीम अनवर, नईम अख्तर, नफीस अहमद, राशिद कमाल, जहानगीर मलिक तथा सुहेल आतिर समेत अन्य शायरों ने एक से बढ़कर एक रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा।

देवबंद में मजदूर की मौत से मचा बवाल! ठेकेदार और बैंक्वेट हॉल मालिक समेत चार पर हत्या का मुकदमा, दो हिरासत में

मुशायरे में क्षेत्र की अनेक सामाजिक, राजनीतिक एवं धार्मिक हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। मुख्य अतिथियों में मौलाना सिकंदर खान, मजाहिर उर्फ भोला (पूर्व सभासद), नदीम चौधरी (सभासद), आरिफ अंसारी (सभासद), खलील खान, ईरम उस्मानी, ज़र्रार बैग, सदर अंसारी, वलिया खान, नज़म उस्मानी, जावेद अंसारी, इंजीनियर आसिफ अंसारी, सलीम उल्लाह मलिक तथा नसीर मलिन सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इतने बड़े आयोजन को सफल बनाने में युवाओं की टीम ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आमिर खान, हारिस खान, अखलाक अंसारी, इनाम अंसारी, शहज़ाद अंसारी, नसीम अंसारी, दिलबहार अंसारी, इकबाल अंसारी, नूर मोहम्मद मलिक, रिज़वान अंसारी, नफीस अंसारी, राशिद खान, सलीम बेग, शफीक सलमानी, शहज़ाद उर्फ माडा, अमज़द खान, जमशेद खान, वाजिद दूध वाले, मोहम्मद नसीर, इब्राहिम ईंट वाले, हमज़ा खान तथा अहसान उर्फ मामा सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान दिया।

योग से जुड़ा देवबंद थाना, सिविल कोर्ट, जामिया तिब्बिया सहित विभिन्न स्थानों पर हुए भव्य आयोजन

कार्यक्रम के अंत में जावेद खान ने सभी मेहमानों, शायरों और उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मरहूम ज़ियाउद्दीन अंसारी की याद को जिंदा रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि देवबंद की पहचान हमेशा से अदब, मोहब्बत और भाईचारे की रही है, जिसे आगे बढ़ाने के लिए इस तरह के आयोजन भविष्य में भी जारी रहेंगे। एक दौर था जब मरहूम ज़ियाउद्दीन अंसारी ने जनसेवा के माध्यम से लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई थी। आज जावेद खान ने इस भव्य मुशायरे के माध्यम से यह साबित कर दिया कि सच्चे जनप्रतिनिधि और समाजसेवी लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहते हैं।

रिपोर्ट: दीन रज़ा





Deen Raza

DRD NEWS 24 देवबंद (सहारनपुर) का एक स्वतंत्र न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष पत्रकारिता, जनहित के मुद्दों और स्थानीय खबरों को प्राथमिकता देता है।"

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने