देवबंद में मजदूर की मौत से मचा बवाल! ठेकेदार और बैंक्वेट हॉल मालिक समेत चार पर हत्या का मुकदमा, दो हिरासत में

देवबंद में मजदूर की मौत से मचा बवाल! ठेकेदार और बैंक्वेट हॉल मालिक समेत चार पर हत्या का मुकदमा, दो हिरासत में

  • शादी समारोह में काम पर गया मजदूर लौटा शव बनकर, बेगमपुर में आक्रोश; हाईवे जाम के बाद हत्या का केस दर्ज
  • ट्यूबवेल के पास मिला मजदूर का शव, परिजनों का फूटा गुस्सा; ठेकेदार, बैंक्वेट हॉल मालिक समेत चार पर हत्या का आरोप

देवबंद। सहारनपुर जनपद के देवबंद क्षेत्र के गांव बेगमपुर में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। शादी समारोह में मजदूरी करने के लिए घर से निकला युवक अगले दिन मृत अवस्था में मिला, जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि आक्रोशित ग्रामीणों ने तल्हेड़ी पुलिस चौकी पर हंगामा करते हुए हाईवे जाम कर दिया। घटना गांव बेगमपुर निवासी गुरमीत से जुड़ी है, जो गांव घ्याना निवासी ठेकेदार रोहताश के पास मजदूरी का कार्य करता था। बताया जा रहा है कि गुरमीत पनियाली मार्ग स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित शादी समारोह में काम करने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। इसी बीच गुरमीत का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक ट्यूबवेल के पास बरामद हुआ।

योग से जुड़ा देवबंद थाना, सिविल कोर्ट, जामिया तिब्बिया सहित विभिन्न स्थानों पर हुए भव्य आयोजन

युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आरोप है कि पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को समय पर नहीं दी, जिससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने तल्हेड़ी पुलिस चौकी पहुंचकर जमकर हंगामा किया और कुछ समय के लिए हाईवे जाम कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन हरकत में आया। मृतक के पिता इसम सिंह की तहरीर पर पुलिस ने गांव घ्याना निवासी ठेकेदार रोहताश, शाहपुर निवासी बैंक्वेट हॉल स्वामी सोनू सैनी, घ्याना निवासी मुकुल तथा थाना बड़गांव क्षेत्र के गांव बेहड़ेकी निवासी राधे के खिलाफ हत्या सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

स्वेच्छा, कानूनी हक, सियासी दबाव और बदलते समाज की तस्वीर

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मुकुल और राधे को हिरासत में ले लिया है, जबकि मुख्य आरोपी ठेकेदार रोहताश और बैंक्वेट हॉल मालिक सोनू सैनी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। उधर, मृतक गुरमीत का अंतिम संस्कार गांव के श्मशान घाट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराया गया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए गांव बेगमपुर, तल्हेड़ी चौकी और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात रहा। पूरे गांव में तनावपूर्ण शांति का माहौल बना हुआ है।

रिपोर्ट : दीन रज़ा







Deen Raza

DRD NEWS 24 देवबंद (सहारनपुर) का एक स्वतंत्र न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष पत्रकारिता, जनहित के मुद्दों और स्थानीय खबरों को प्राथमिकता देता है।"

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने