फरारी का खेल खत्म 307 के वारंटी साईम सिद्दीकी पर देवबंद पुलिस का शिकंजा, भेजा गया जेल।
- लंबे समय से चल रहा था फरार, क्या है पूरा मामला?
देवबंद, सहारनपुर।अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत देवबंद पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। हत्या के प्रयास (धारा 307) सहित कई गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे वारंटी अभियुक्त साईम सिद्दीकी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।
कलम की आवाज़ को मिला सम्मान, दीन रज़ा सहित कई पत्रकारों का हुआ अभिनंदन
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी देवबंद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कपिल देव के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम कुरलकी में घेराबंदी कर वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान साईम सिद्दीकी पुत्र अब्दुल माबूद निवासी मोहल्ला महल, कस्बा एवं थाना देवबंद, जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध थाना देवबंद में वर्ष 2022 में दर्ज वाद संख्या 34/2022 में मुकदमा चल रहा है। मामले में न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था, लेकिन आरोपी लगातार गिरफ्तारी से बचता फिर रहा था।
ईद की आड़ में प्रशासनिक दिखावा, पहले शहर की हालत सुधारें, फिर अपील का ढोंग करें ईओ और चहेते सभासद
अभियुक्त के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की निम्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है धारा 307 – हत्या का प्रयास धारा 323 – मारपीट कर चोट पहुंचाना धारा 504 – जानबूझकर अपमान कर शांति भंग करना धारा 506 – जान से मारने की धमकी देना।
देवबंद पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर ली गई है। उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है, जहां से आगे की कार्रवाई की जाएगी क्षेत्र में लगातार हो रही गिरफ्तारियों से अपराधियों और वारंटियों में हड़कंप की स्थिति है। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि ऐसे अभियानों से क्षेत्र में कानून व्यवस्था और मजबूत होगी।
रिपोर्ट - दीन रज़ा



