खेत के बीच से जबरन रास्ता निकालने का विरोध करने पर किसान को बेरहमी से पीटा

खेत के बीच से जबरन रास्ता निकालने का विरोध करने पर किसान को बेरहमी से पीटा

पूरे परिवार को जिंदा दफन कर देने की धमकी, किसान को जान से मारने की कोशिश

देवबंद। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बाबूपुर में दबंगों के हौसले बुलंद हैं। बीती रात खेत के बीच से अवैध रूप से ट्रैक्टर और जेसीबी निकालने का विरोध करने पर एक किसान के साथ न केवल मारपीट की गई, बल्कि उसे बंधक बनाकर जान से मारने का प्रयास भी किया गया।

देवबंद में 'राशन माफिया' और आपूर्ति विभाग का गठजोड़, गरीबों के निवाले पर डकैती!

​ग्राम बाबूपुर निवासी धर्मवीर पुत्र स्व बख्तावर ने थाना देवबंद में तहरीर देकर आपबीती सुनाई है धर्मवीर के अनुसार, घटना 3 मई 2026 की रात करीब 11:30 बजे की है विपक्षी हिमांशु के खेत से मिट्टी उठाने का काम चल रहा था। इस कार्य में शेखर (निवासी नगली नूर), मनोज (ट्रैक्टर मालिक/चालक), और दीपक (जेसीबी चालक, निवासी सलोली पीर माजरा) समेत करीब 12 ट्रैक्टर ट्राली और एक जेसीबी शामिल थे।

अतिक्रमण और भ्रष्टाचार के 'जाम' में फंसी जनता, कागजी दावों की खुली पोल

​पीड़ित का आरोप है कि ये सभी लोग उसके खेत के बीचों-बीच से जबरन रास्ता बनाकर मिट्टी ले जा रहे थे, जिससे उसकी खड़ी फसल पूरी तरह रौंद दी गई और बर्बाद हो गई धर्मवीर ने जब मौके पर पहुंचकर इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा पीड़ित ने जब अपने फोन से घर पर सूचना देने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया।

भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती ने छुड़ाए पसीने, ग्रामीण क्षेत्रों में हाहाकार

​आरोप है कि जेसीबी चालक दीपक के कहने पर मनोज और हिमांशु ने किसान को जेसीबी से बांध दिया इसके बाद उसे कई बार जमीन पर पटका गया और दम घोटने के लिए मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया पीड़ित ने तहरीर में बताया कि आरोपी मनोज ने उसकी जेब से 400 रुपये छीन लिए और हिमांशु को देते हुए कहा कि "इसका कफन ले आओ इसे जिंदा दफन करेंगे इसी बीच आरोपी शेखर ने अपनी जेब से तमंचा निकालकर धर्मवीर पर सीधा फायर कर दिया गनीमत रही कि गोली कान के पास से निकल गई और धर्मवीर बाल-बाल बच गया।

सफाई व्यवस्था को लेकर नगर पालिका ने मूंदी आंखें

​दबंगों ने किसान को डराते-धमकाते हुए कहा कि आज तो तुझे छोड़ रहे हैं लेकिन अगर पुलिस में शिकायत की तो तेरे पूरे परिवार को जिंदा दफन कर देंगे पीड़ित किसी तरह अपनी जान बचाकर रात के करीब 1 बजे घर पहुंचा अगले दिन सुबह परिजनों को आपबीती बताने के बाद धर्मवीर ने थाने पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई और नामजद रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।

रिपोर्ट - दीन रज़ा










Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने