वन विभाग की बड़ी कार्रवाई आरा मशीनों पर पैनी नज़र

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई आरा मशीनों पर पैनी नज़र

  • वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा रहेगा : वन आरक्षी दीपांशु पंवार ( देवबंद फॉरेस्ट चौकी) 

वन आरक्षी दीपांशु पंवार ( देवबंद फॉरेस्ट चौकी) 

देवबंद । वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) सहारनपुर के कड़े निर्देशों के अनुपालन में वन विभाग की टीमें रात-दिन मुस्तैद हैं। अभियान के तहत जहाँ एक ओर जंगलों में गश्त बढ़ाई गई है वहीं दूसरी ओर देवबंद में संचालित आरा मशीनों की सघन चेकिंग शुरू कर दी गई है।

​DFO सहारनपुर के आदेशानुसार वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी देवबंद सहित जनपद सहारनपुर क्षेत्र की आरा मशीनों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। 

ईदगाह के नाम पर चंदा गैंग सक्रिय, निशाने पर नगर की मुख्य शख्सियतें

जिन बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है उसमे लाइसेंस एवं दस्तावेज जेसे सभी आरा मशीन संचालकों के लाइसेंस की वैधता की जांच की जा रही है और मशीनों पर मौजूद लकड़ी के स्टॉक का मिलान सरकारी रजिस्टर से किया जा रहा है ताकि अवैध कटान पर अंकुश लगाया जा सके।

​वन आरक्षी दीपांशु पंवार ने जानकारी देते हुए बताया कि संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि मशीन का संचालन केवल निर्धारित नियमों और समय सीमा के भीतर ही किया जाए।

देवबंद मे बह रही विकास की गंगा. फ़िर भी नही दिख रहा विकास

​वन्यजीवों के संरक्षण और अवैध शिकार की घटनाओं को रोकने के लिए विभाग ने 24 घंटे की ड्यूटी रोस्टर लागू किया है संवेदनशील इलाकों और जंगल से सटे क्षेत्रों में पैनी नजर रखी जा रही है नियमों का उल्लंघन करने वाले या अवैध कार्यों में संलिप्त आरा मशीन संचालकों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

देवबंद की दो बेटियों ने जीता गोल्ड मेडल, परिवार व समाज में खुशी का माहौल

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि कोई आरा मशीन संचालक सरकारी नियमों की अनदेखी करता पाया गया या उसके स्टॉक में अनियमितता मिली, तो तत्काल प्रभाव से मशीन को सीज करने के साथ-साथ भारी जुर्माना और विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी बता दें कि इस अभियान से अवैध लकड़ी का कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है विभाग का कहना है कि यह चेकिंग अभियान आने वाले दिनों में और अधिक तेज किया जाएगा।

रिपोर्ट : दीन रज़ा









Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने