देवबंद मे बह रही विकास की गंगा. फ़िर भी नही दिख रहा विकास

देवबंद मे बह रही विकास की गंगा. फ़िर भी नही दिख रहा विकास

  • रास्ते की दुर्दशा से परेशान क्षेत्रवासी, रास्तों पर ही चल रहा नालियों का पानी

देवबंद। ऐतिहासिक नगरी मे मई 2023 से विकास की बाढ़ के कारण इतनी चकाचौंध है कि देवबंद नगर ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है नगर मे दर्जनों पिंक शौचालय, सेंकड़ों पेय शीतल जल के स्थान हर गली मुहल्ले मे गिले और सूखे कचरे के डस्टबीन लगा दिए गए हैं बस उनको देखने के लिए एक ख़ास प्रकार के ऐनक की जरूरत पड़ती है।

देवबंद नगर के मुहल्ला पठानपूरा मे विकास की बाढ़ मे रास्ते और नालियां ही गायब हो गई है क्षेत्र वासियों का कहना है कि अनेकों बार नगर पालिका परिषद देवबंद एवं स्थानीय सभासद को से इसकी शिकायत की गई है मगर हर बार आश्वासन के सिवा कुछ हाथ नही लगा लोगों का कहना है कि बीते 18 महीनों से समस्या का समाधान होने के बजाय समस्या और बढ़ती जा रही है। 

फोटो मे दिख रही गली मुहल्ला पठानपूरा को मुहल्ला लाम से जोड़ती है ये एक मुख्य मार्ग है जिस पर प्रती दिन हज़ारों क्षेत्र वासियों का गुज़र होता है और नगर की घनी आबादी वाला क्षेत्र होने के कारण यहां आए दिन क्षेत्रवासी चोटिल भी हो रहे हैं लेकिन इस और नगर पालिका परिषद देवबंद का कोई ध्यान नही है स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द इस रास्ते को बनाने की मांग की है।

रिपोर्ट - दीन रज़ा 


Deen Raza

DRD NEWS 24 देवबंद (सहारनपुर) का एक स्वतंत्र न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष पत्रकारिता, जनहित के मुद्दों और स्थानीय खबरों को प्राथमिकता देता है।"

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने