संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी महाराज की शोभायात्रा में बही भक्ति की धारा
दैनिक बुलन्द भारत -- ब्यूरो सहारनपुर
दीन रज़ा सिद्दिकी / एसडी गौतम
नागल. कस्बे में संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी महाराज के 646वे प्रकाश पर्व पर विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक रविंद्र मोल्हू, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रणव चौधरी, वरिष्ट भाजपा नेता विश्वदयाल छोटन द्वारा संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया गया।
कार्यक्रम में विचार रखते हुए पूर्व विधायक रविंद्र कुमार मोल्हु व प्रमुख प्रतिनिधि प्रणव चौधरी ने सभी से संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी महाराज के विचारो पर चलकर नशे जैसी बुरी आदतो से दूर होने की बात कही।
शोभायात्रा में 18000 ₹ की सर्वाधिक बोली लगाकर बिरम प्रधान को शीशमहल के रथ पर बैठने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
शोभायात्रा बढ़ेडी स्थित सतगुरु रविदास मंदिर से शुरू होकर मैन बाजार, बस स्टैंड, ब्लॉक चौराहे से होते हुए वापस गुरु रविदास मंदिर पर आकर संपन्न हुई। कार्यक्रम में पत्रकार एसडी गौतम, राहुल नौसरान व अशोक रोहिला का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
इस दौरान रजनीश नौसरान, लेखराम प्रधान, बिजेंद्र प्रधान, देवेंद्र ध्वलहार, शिवम प्रधान, डॉ० सोनू, दीपक चोपड़ा, अरुण चक्रवर्ती, रविकांत, आशीष कर्णवाल, प्रदीप काला, बिजेंद्र बर्मन, ललित मास्टर, कृष्णपाल, शिवचरण, नथलु, मांगेराम, सचिन, राजू पहलवान, धन्नू प्रधान, हरिकांत, बीरसिंह, भजनलाल, नैनसिंह सैनी, अक्षय, प्रवीण, राकेश पहलवान, प्रमोद एडवोकेट, कुलदीप, जय प्रकाश व इरफान पहलवान समेत हजारों अनुयाई मौजूद रहे। गुरुद्वारा साहिब द्वारा शोभायात्रा का स्वागत कर पास्ता वितरित किया गया। इस दौरान गुलजार सिंह ग्रंथी, मनमोहन सिंह, कपिल डावर, हेमंत अरोड़ा, डॉ० अनिल पिंकी व शंटी सरदार समेत आदि पंजाबी समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
डी.आई.जी सहारनपुर ने कार्यभार संभालने के बाद पत्रकारों के साथ की वार्ता
सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के मद्देनजर थाना निरीक्षक सूबेसिंह यादव, इंस्पेक्टर क्षितिज कुमार, एसआई हरेंद्र सिंह, रोहित सैन समेत भारी पुलिसबल मौजूद रहा।
मानव जाति का उद्धार कर मानवता के प्रतीक हुए है सतगुरू रविदास जी महाराज. सतेंद्र गौतम
गांव फतेहपुर कलां में भी संत शिरोमणि सतगुरु रविदास सेवा समिति द्वारा शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा गुरु रविदास मंदिर से शुरू होकर गांव की परिक्रमा करते हुए वापस मंदिर पर धूमधाम से संपन्न हुई।
शोभायात्रा में 2500 रुपए की बोली लगाकर लिल्लू मिस्त्री रथ पर सवार हुए।
सावधान.... देवबंद मे कुत्ते लौट आए हैं..........!
इस दौरान भूपेंद्र प्रधान, ग्राम प्रधान चंद्रपाल सिंह, मुकेश गायक, सोमसिंह, अशोक प्रधान, नेत्रपाल, नीरज गौतम, डॉ० हरम, गोपीचंद, जसवीर, शुभेराम, जनेश्वर, विजयपाल, मोहरसिंह, सूरज, गोविंदा, लक्की सम्राट समस्त ग्रामवासी समेत एसआई सतेंद्र सिंह, एसआई जसवीर, सोनू कुमार व नदीम आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
नशे के विरूद्ध भी कोई जागरूकता अभियान चला लें....?
जौला डिंडोली में भी संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी महाराज की जयंती पर शोभायात्रा निकालकर गुरुजी को नमन किया गया। जिसमे मास्टर मामचंद को रथ का सारथी बनने का अवसर प्राप्त हुआ। शोभायात्रा में समस्त ग्रामवासी गुरुजी के भजनों पर झूमते नजर आए। अनेकों गांव में शोभायात्राओ के दौरान बैंड व डीजे की धुन से माहौल भक्तिमय बना रहा तथा झांकियो ने मन मोहित कर दिया।
भ्रष्टाचार का केंद्र बना हुआ है देवबंद पूर्ति विभाग
इस दौरान प्रणेश प्रधान, सुलेख गौतम, अंकुर मैनवाल, मेवाराम प्रधान, साधुराम, राजपाल डीलर, संदीप गौतम, अमित कुमार, ललित, सचिन, मनोज, अमन कुमार, संदीप मास्टर व अनुज आदि ग्रामवासी समेत थाने से एसआई कृष्णपाल, राजीव पंवार व जितेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।
इस दौरान डिगोली व मीरपुर आदि गांव में शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
देवबंद में लगाया गया खाद्य लाइसेंस पंजीकरण का विशेष कैंप
पूरे देवबंद नागर को कचरे का ढ़ेर बनाने के बाद सफाई का ढोंग, 8 दिनों से जारी है ढोंग का अभियान






.jpeg)