जामिया तिब्बया युनानी मेडिकल कॉलेज मे 60 छात्रों को वितरित किए गए टैबलेट

जामिया तिब्बया युनानी मेडिकल कॉलेज मे 60 छात्रों को वितरित किए गए टैबलेट

  • बिना किसी भेदभाव सभी के लिए उच्च और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सरकार बेहतरीन कदम उठा रही है : डॉ अख्तर सईद
  • राज्य मन्त्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि फार्मेसी के छात्रों को टैबलेट वितरण करना गौरव का पल 
  • सरकार द्वारा छात्रों को टैबलेट दिए जाने पर कॉलिज प्रबंधन की ओर से संस्था के सचिव अख्तर सईद ने आभार व्यक्त किया 

दैनिक बुलन्द भारत -- ब्यूरो सहारनपुर

दीन रज़ा सिद्दिकी 

देवबंद-- जामिया तिब्बया देवबंद के तहत जामिया कॉलेज ऑफ फार्मेसी देवबंद के 60 विद्यार्थियों को राज्य सरकार की योजना के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह द्वारा टेबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

काम आई इंस्पेक्टर सुबेसिंह की रणनीति, चोरी की ट्रॉली संग चार गिरफ्तार

संस्थान के प्रांगण में आयोजित समारोह में राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के तहत फार्मेसी के छात्रों को टेबलेट बांटते हुए उन्हें बहुत खुशी हो रही है।

उन्होंने कहा कि जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज चिकित्सा के प्रचार प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है वही जामिया कॉलेज ऑफ फार्मेसी के क्षेत्र मे महत्वपूर्ण सेवाएं दे रहा है। 

पूरे देवबंद नागर को कचरे का ढ़ेर बनाने के बाद सफाई का ढोंग, 8 दिनों से जारी है ढोंग का अभियान

कुंवर बृजेश सिंह ने फार्मेसी के 60 विद्यार्थियों को टेबलेट वितरित किए और उन्हें सलाह दी कि वह अपने शैक्षिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अपने माता-पिता कॉलेज और सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का भरपूर उपयोग करते हुए आगे बढ़ते रहें हम सब आपके अच्छे भविष्य की कामना करते हैं। 

देवबंद विधायक कुंवर बृजेश सिंह ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर बात करते हुए कहा कि प्रदेश के इतिहास में फरवरी माह में एक अंतरराष्ट्रीय निवेश सम्मेलन आयोजित हुआ है जिसमें अंतरराष्ट्रीय निवेशकों ने लगभग 35 लाख करोड़ के निवेश के एमओयू सरकार के साथ हस्ताक्षर किए इतना बड़ा निवेश प्रदेश सरकार के इतिहास में कभी नहीं हुआ था। 

सहारनपुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को किया गिरफ्तार

इस निवेश के फलस्वरूप प्रदेश में लगभग 1 करोड़ नौकरियों के अवसर युवाओं को मिलेंगे उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी लोगों की मदद कर रही है और समान अवसर प्रदान कर रही है कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि इस देश के युवाओं में शिक्षा के साथ देश और मानवता की सेवा करने का जज्बा है विद्यार्थियों को विशेष रूप से उन्होंने अपने माता-पिता अपने गुरुओं और शिक्षण संस्थानों का सदैव आदर करने का मंत्र देते हुए कहा कि चिकित्सा संस्थानों से निकलने वाले आप लोग को समाज में भगवान के बाद दूसरे रूप में माना जाता है सदा मानव सेवा के जज्बे को सर्वोपरि रखें। 

जामिया तिब्बिया देवबंद के सचिव डॉक्टर अख्तर सईद ने अपने कॉलेज के छात्रों को सरकार द्वारा टेबलेट दिए जाने पर प्रसन्नता जताई और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्य मंत्री कुंवर विजय सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से और कॉलेज प्रबंधन की ओर से आभारी हैं। 

महिला को डीलर राजकुमार की धमकी मेरा कोई कुछ भी नहीं बिगाड़ सकता

उन्होंने कहा कि देश की केंद्र और राज्य सरकार शिक्षा पर पूरा ध्यान दे रही हैं और बिना किसी भेदभाव के सभी के लिए उच्च और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बेहतरीन कदम उठाए जा रहे हैं उन्होंने याद दिलाया कि पिछले साल भी हमारी संस्था के छात्रों को उत्तर प्रदेश सरकार ने टेबलेट दिए थे। 

इस अवसर पर, प्राचार्य डॉ नासिर अली, उपप्राचार्य डॉ मोहम्मद फ़सीह, फार्मेसी प्राचार्य हरजिंदर कुमार, वाइस प्रिंसिपल मोहम्मद आसिफ़ तुर्क, वकील अहमद, वकार अहमद, मोहम्मद फेज़ी, आयशा परवीन, रमीज, अहसान, अन्वर इंजीनियर, विपिन गर्ग, यशवंत राणा, डॉ नदीम इक़बाल, डॉ आदिल, रिज़वानुलहक सिद्दिकी, अहतशामुलहक सिद्दिकी, सहित संस्था का स्टाफ छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। 

देवबंद के अपूर्ति विभाग मे आपूर्ति निरीक्षक मोहिनी मिश्रा से ज्यादा क्या राजकुमार डीलर की चलती है

देवबंद अपूर्ति विभाग की भेदभावपूर्ण नीति से त्रस्त देहात क्षेत्र की जनता



Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने