देवबंद ब्लॉक में शिक्षा का नया अध्याय! नीलम तोमर बोलीं— प्रदेश सरकार के सहयोग से प्राथमिक शिक्षा पहुंची नई ऊंचाइयों पर

देवबंद ब्लॉक में शिक्षा का नया अध्याय! नीलम तोमर बोलीं— प्रदेश सरकार के सहयोग से प्राथमिक शिक्षा पहुंची नई ऊंचाइयों पर

  • स्मार्ट क्लास से विज्ञान किट तक, बदल रही सरकारी स्कूलों की तस्वीर; विकास प्रदर्शनी में बेसिक शिक्षा विभाग की उपलब्धियां बनीं आकर्षण का केंद्र 
  • 12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के' कार्यक्रम में गूंजा शिक्षा का दम; देवबंद ब्लॉक में दिखी शिक्षा क्रांति की झलक

देवबंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित "संवाद—12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के" कार्यक्रम में विकास खंड देवबंद के विभिन्न सरकारी विभागों ने अपनी उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाकर जनता को विकास की तस्वीर दिखाई। जीटी रोड स्थित खंड विकास कार्यालय परिसर में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग की प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। विभाग द्वारा शिक्षा क्षेत्र में हुए बदलावों, सरकारी योजनाओं और छात्रों को मिलने वाली सुविधाओं को विस्तार से प्रदर्शित किया गया।

युवाओं के हाथों में नशा नहीं, मेडल देखना चाहते हैं चौधरी योगेश प्रताप सिंह सहारनपुर में 184 राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का भव्य सम्मान

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी नीलम तोमर ने कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग और निरंतर प्रयासों के चलते विकास खंड देवबंद में प्राथमिक शिक्षा अपने निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि पिछले 12 वर्षों में बेसिक शिक्षा व्यवस्था में व्यापक और सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिले हैं। उन्होंने कहा कि आज सरकारी विद्यालयों में केवल निःशुल्क शिक्षा ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को मुफ्त पाठ्यपुस्तकें, यूनिफॉर्म, मध्याह्न भोजन, स्वास्थ्य सुविधाएं, साप्ताहिक फल और दूध जैसी योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा है। इसके अलावा आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विद्यालयों में आईसीटी लैब, स्मार्ट क्लास, इन्वर्टर, गणित किट, विज्ञान किट, खेल सामग्री, योग प्रशिक्षण तथा शैक्षिक भ्रमण जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

किसानों को मजबूत किए बिना विकसित भारत का सपना अधूरा: भगत सिंह वर्मा

नीलम तोमर ने बताया कि शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए नियमित रूप से अभिभावक बैठकें, विद्यालय प्रबंध समिति की बैठकें, एनपीआरसी स्तर और ब्लॉक स्तर पर शिक्षकों के प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठकों का आयोजन किया जाता है। इससे शिक्षण गुणवत्ता में लगातार सुधार हो रहा है और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिल रहा है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने शिक्षा विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए सरकारी विद्यालयों में आए बदलावों की सराहना की। प्रदर्शनी के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि सरकारी स्कूल अब केवल शिक्षा के केंद्र नहीं, बल्कि आधुनिक सुविधाओं और बेहतर भविष्य की मजबूत नींव बनते जा रहे हैं। इस अवसर पर शिव कुमार, धर्मेंद्र, पूनम, हरिमोहन शर्मा, चौधरी बृजपाल, अर्चना, हरबीर, शुभम तथा मंजूर हसन सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

देवबंद का 'समद पोक्सो कनेक्शन'! पहले नाबालिग को बनाया हथियार, अब आरोपी को बचाने के लिए ईमानदार SSI पर रचा गया 'रिश्वत' का खेल?

एक समय था जब सरकारी स्कूलों को लेकर लोगों के मन में अनेक धारणाएं थीं, लेकिन आज तस्वीर तेजी से बदल रही है। स्मार्ट क्लास, डिजिटल शिक्षा, विज्ञान प्रयोगशालाएं और आधुनिक संसाधनों से लैस विद्यालय यह साबित कर रहे हैं कि यदि योजनाएं ईमानदारी से धरातल पर उतरें तो शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव संभव है। देवबंद ब्लॉक में आयोजित यह प्रदर्शनी उसी बदलाव की एक जीवंत झलक थी।

रिपोर्ट : दीन रज़ा







Deen Raza

DRD NEWS 24 देवबंद (सहारनपुर) का एक स्वतंत्र न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष पत्रकारिता, जनहित के मुद्दों और स्थानीय खबरों को प्राथमिकता देता है।"

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने