मुज़फ्फराबाद में बसपा की संगठनात्मक बैठक, कार्यकर्ताओं ने लिया पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प
- कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार, 2027 में बहन जी को मुख्यमंत्री बनाने का लिया सामूहिक संकल्प
- बसपा विधानसभा महासचिव विजय पाल और सेक्टर अध्यक्ष संजीव मौर्य की मौजूदगी में मुज़फ्फराबाद में हुई अहम बैठक, चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन
मुज़फ्फराबाद। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपनी जमीनी सरगर्मियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में आज, 7 जून 2026 को ग्राम मुज़फ्फराबाद में बसपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की मजबूती और आगामी चुनाव की रणनीति तैयार करना था, जहां उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर 2027 में बसपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि व विधानसभा महासचिव विजय पाल जी ने कहा कि प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार की नीतियों से त्रस्त है और एक बार फिर बसपा के विकास और कानून व्यवस्था वाले शासन को याद कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर बूथ को मजबूत करने की अपील की। वहीं, सेक्टर अध्यक्ष संजीव मौर्य जी और पूर्व सेक्टर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह जी ने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना ही हमारा मुख्य लक्ष्य है। सेक्टर सचिव जयकुमार जी ने भी संगठन को ब्लॉक और गांव स्तर पर सक्रिय करने पर जोर दिया।
देवबंद समाधान दिवस में 68 फरियादी पहुंचे, लेकिन सिर्फ 5 शिकायतों का निस्तारण
बैठक में क्षेत्र के कई प्रमुख चेहरे और सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से मोंटी जी, अक्षय कुमार जी, मांगेराम जी सोनित कुमार जी, विक्की कुमार जी, मोनू भाई केहर सिंह जी, सुमित कुमार जी मांगेराम मिस्त्री जी और संदीप कुमार जी शामिल थे। बैठक के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर यह संकल्प लिया कि वे पूरी निष्ठा के साथ पार्टी को मजबूत करेंगे और 2027 में बसपा की सरकार बनाने के लिए दिन-रात एक कर देंगे।

